फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: बच्चों की पढ़ाई के लिए करना चाहते हैं पैसे इकट्ठा, यहां करें 4 हजार रुपये निवेश, मिल सकते हैं 52.7 लाख

Sat, 29 Jul 2023 05:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Child Education Invest In This Scheme And You Will Get 52.7 Lacs On Maturity
Mutual Fund SIP: - फोटो : Istock

Mutual Fund SIP: बच्चों के जन्म लेने के बाद उनकी पढ़ाई लिखाई की चिंता हमको काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को एक बेहतर भविष्य देने के लिए कमाई के साथ-साथ कुछ पैसों की बचत भी करने लगते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम या किसी सुरक्षित निवेश के विकल्पों में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। हालांकि, निवेश के इन क्षेत्रों से उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। ऐसे में आप एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश कर सकते हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने अच्छा रिटर्न देने का काम किया है। यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है लेकिन यहां से रिटर्न मिलने की संभावना काफी अच्छी रहती है। 

Mutual Fund SIP For Child Education Invest In This Scheme And You Will Get 52.7 Lacs On Maturity
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

अगर आप 4 हजार रुपये का निवेश करके 52.7 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी होगी। उसके बाद आपको हर महीने 4 हजार रुपये का निवेश पूरे 20 सालों तक करना है। 

Mutual Fund SIP For Child Education Invest In This Scheme And You Will Get 52.7 Lacs On Maturity
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 14 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। ऐसे में 20 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आप आसानी से 52.7 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Child Education Invest In This Scheme And You Will Get 52.7 Lacs On Maturity
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। ऐसे में आपको बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Child Education Invest In This Scheme And You Will Get 52.7 Lacs On Maturity
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed