फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: इस स्कीम में करें 9 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं करीब 21 लाख

Fri, 18 Apr 2025 08:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 08:57 PM IST
सार

विशेषज्ञों की मानें तो इस क्षेत्र में अगर लॉन्ग टर्म के लिए निवेश किया जाए तो आप अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए समझते हैं 9 हजार का निवेश करके कैसे आप करीब 21 लाख रुपये जुटा सकते हैं। 

विज्ञापन
Mutual fund investment tips check how can get arroung 21 lakhs rupees by just investing 9 thousand monthly
Mutual fund investment tips - फोटो : AdobeStock

बचत के पैसों को बैंक में रखना कोई समझदारी नहीं है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में बैंक में आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे धीरे कम होती जा रही है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो उसे किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी सिलसिले में आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 9 हजार रुपये महीने का निवेश करके कुछ सालों में करीब 21 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो इस क्षेत्र में अगर लॉन्ग टर्म के लिए निवेश किया जाए तो आप अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए समझते हैं 9 हजार का निवेश करके कैसे आप करीब 21 लाख रुपये जुटा सकते हैं। 

Mutual fund investment tips check how can get arroung 21 lakhs rupees by just investing 9 thousand monthly
Mutual fund investment tips - फोटो : AdobeStock

इसमें आपको सबसे पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर एक म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 9 हजार रुपये निवेश करने का सिलसिला शुरू करना है। 

Mutual fund investment tips check how can get arroung 21 lakhs rupees by just investing 9 thousand monthly
Mutual fund investment tips - फोटो : AdobeStock

हर महीने 9 हजार रुपये का निवेश करने का यह सिलसिला आपको पूरे 10 सालों तक जारी रखना है। निवेश करते समय यह उम्मीद भी रखनी होगी कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत रिटर्न मिलता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual fund investment tips check how can get arroung 21 lakhs rupees by just investing 9 thousand monthly
Mutual fund investment tips - फोटो : AdobeStock

अगर हर साल आपको उम्मीदों के अनुरूप रिटर्न मिलता है तो आप 10 सालों के बाद 20,91,052 रुपये जुटा सकेंगे। भविष्य में ये पैसे आपके जरूरी प्रयोजनों को पूरा कराने में मदद करेंगे। इसके अलावा इन पैसों की सहायता से आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिला सकते हैं या उनके शादी में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Mutual fund investment tips check how can get arroung 21 lakhs rupees by just investing 9 thousand monthly
Mutual fund investment tips - फोटो : AdobeStock

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed