फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली सरसों के तेल का सेवन, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Mon, 20 Mar 2023 05:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Mustard Oil Adulteration Process: How To Identify Mustard Oil Is Real Or Fake
Mustard Oil Adulteration Process - फोटो : Istock

How To Identify Mustard Oil Is Real Or Fake: इन दिनों बाजार में कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। आटा, चीनी, दाल, खोया आदि विभिन्न चीजों में मिलावट की शिकायत समय-समय पर सामने निकलकर आती रहती हैं। सरसों का तेल एक ऐसी जरूरी सामग्री है, जिसका इस्तेमाल हम विभिन्न पकवानों को बनाने के लिए करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में नकली सरसों का तेल काफी तेजी से बिक रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। अगर आप बाजार में बिक रहे नकली सरसों के तेल का सेवन करते हैं। इस स्थिति में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बाजार में बिक रहे नकली सरसों के तेल के बारे में पता कैसे लगाया जाए? आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। 

Mustard Oil Adulteration Process: How To Identify Mustard Oil Is Real Or Fake
Mustard Oil - फोटो : Istock

सरसों के तेल की वास्तविकता के बारे में पता करने के लिए आपको थोड़ा से सरसों का तेल लेकर उसे फ्रीज में 2 से 3 घंटों के लिए रखना है। ऐसा करने के बाद अगर सरसों के तेल की सतह पर कोई सफेद रंग का पदार्थ तैरता हुआ मिलता है। इस स्थिति में समझ जाइए कि सरसों का तेल नकली है। 

Mustard Oil Adulteration Process: How To Identify Mustard Oil Is Real Or Fake
Mustard Oil - फोटो : Istock

आप नाइट्रिक एसिड की मदद लेकर भी सरसों के तेल की वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। इसके बारे में पता करने के लिए आपको एक टेस्ट ट्यूब में पांच ग्राम सरसों का तेल लेना है।

Business Idea: गर्मियों में कम लागत में शुरू करें यह शानदार बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Mustard Oil Adulteration Process: How To Identify Mustard Oil Is Real Or Fake
सरसो के तेल से होने वाले लाभ - फोटो : istock

इसके बाद उसमें नाइट्रिक एसिड मिलाएं। ऐसा करने के बाद टेस्ट ट्यूब को अच्छे से हिलाना होगा। अगर आपका सरसों का तेल शुद्ध हुआ, तो टेस्ट ट्यूब हिलाने के बाद उसमें रंग का बदलाव नहीं होगा। अगर रंग में बदलाव होता है, तो समझ जाइए की सरसों का तेल नकली है।

विज्ञापन
Mustard Oil Adulteration Process: How To Identify Mustard Oil Is Real Or Fake
mustard oil donation - फोटो : iStock

आप रबिंग टेस्ट के जरिए भी असली और नकली सरसों के तेल में पहचान कर सकते हैं। इस बारे में पता करने के लिए आपको सरसों के तेल को हथेली पर रगड़ना है। ऐसा करने के बाद अगर हथेली पर कोई दूसरा रंग या गंध मिलता है। इस स्थिति में आपके सरसों के तेल में मिलावट की गई है।

जानना जरूरी: ट्रैफिक सिग्नल पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कैमरे में हो जाएंगे कैद और कट सकता है चालान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed