Loud Phone Calls on Train Rules: हमारे देश में ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेनों में यात्रा करते समय अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग काफी तेज आवाज में फोन पर बात करते हैं, कुछ स्पीकर ऑन करके चिल्ला कर भी बात करते हैं। कई ऐसे लोग भी होते हैं जो बिना ईयरफोन लगाए रील देखते हैं या गाना सुनने लगते हैं। ऐसे में साथ में सफर कर रहे लोगों के अच्छे-खासे मूड का कबाड़ा हो जाता है। लंबी ट्रेन यात्रा के दौरान सहयात्रियों की इस तरह की हरकतें कई बार सिरदर्द और बड़े विवाद की वजह बन जाती हैं।
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात करने वालों की अब खैर नहीं, शिकायत करने पर होगी सख्त कार्रवाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:10 PM IST
सार
Loud Phone Calls on Train Rules: ट्रेन में अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग तेज आवाज में बातें करते हैं, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। मगर आपको बता दें कि अब रेलवे इसको लेकर सख्त हो गई है, तेज आवाज से जुड़ी शिकायत मिलने पर इसपर कार्रवाई की जा सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन