फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: अगर मोबाइल हो गया है चोरी तो सबसे पहले करें ये चार काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Thu, 18 May 2023 11:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 May 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
Mobile Phone Tips in Hindi if Mobile Is Stolen Do These Four Things First To Avoid Difficulties
मोबाइल चोरी होने पर क्या काम करने चाहिए? - फोटो : istock

Mobile Phone Tips: अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। किसी को कॉल करना हो, बैंक का कोई काम करना हो, गेम खेलने हो, मनोरंजन करना हो, किसी के बारे में कोई जानकारी लेनी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम मोबाइल फोन के जरिए मिनटों में हो जाते हैं। इनमें से बात अगर बैंक के काम की करें, तो आजकल लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन बैंकिंग काफी करते हैं। वहीं, कई लोग तो आईडी-पासवर्ड डालकर रखते हैं, ताकि अगली बार बिना ये जानकारी भरे ही लॉगिन हो जाए। वहीं, दूसरी तरफ जालसाज लोगों के बैंक खाते से पैसे तक निकाल लेते हैं। यही नहीं, अगर मोबाइल चोरी हो जाए, तो भी आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि मोबाइल चोरी होते ही आपको क्या काम करने चाहिए, जिससे आपका नुकसान होने से बच सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Mobile Phone Tips in Hindi if Mobile Is Stolen Do These Four Things First To Avoid Difficulties
मोबाइल चोरी होने पर क्या काम करने चाहिए? - फोटो : istock

मोबाइल चोरी होते ही ये काम करने चाहिए:-

पहला काम

  • अगर आपका मोबाइल किसी कारण चोरी हो गया है, तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस चौकी में जाकर एफआईआर करवाएं कि आपका मोबाइल कब और कैसे चोरी हो गया। इसके बाद आप उस एफआईआर की कॉपी लेना न भूलें, ताकि अगर आपके मोबाइल से कुछ गलत काम होता है तो आप सुरक्षित रह सकते हैं।
Mobile Phone Tips in Hindi if Mobile Is Stolen Do These Four Things First To Avoid Difficulties
मोबाइल चोरी होने पर क्या काम करने चाहिए? - फोटो : iStock

दूसरा काम

  • मोबाइल चोरी हो जाए तो फिर आपको अपने मोबाइल की सिम को ब्लॉक करवाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके नंबर का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। आप अपने सिम नेटवर्क के कस्टमर केयर को कॉल करके नंबर ब्लॉक कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Phone Tips in Hindi if Mobile Is Stolen Do These Four Things First To Avoid Difficulties
मोबाइल चोरी होने पर क्या काम करने चाहिए? - फोटो : istock

तीसरा काम

  • अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है, तो तुरंत अपने सभी पासवर्ड बदल लें। जैसे- ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड, यूपीआई एप के पासवर्ड और सोशल मीडिया जैसे जरूरी पासवर्ड को बदलना न भूलें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Mobile Phone Tips in Hindi if Mobile Is Stolen Do These Four Things First To Avoid Difficulties
मोबाइल चोरी होने पर क्या काम करने चाहिए? - फोटो : istock

चौथा काम

  • मोबाइल चोरी होने के बाद अपने किसी दूसरे मोबाइल में लॉगिन करें और अपनी जीमेल और बाकी एप पर लॉगिन कर लें, ताकि कोई और कहीं लॉगिन न कर पाए। साथ ही आगे के लिए ध्यान रखें कि अपने मोबाइल में किसी भी एप पर पासवर्ड ऑटो सेव करके न रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed