फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात फोन की: जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है मोबाइल की बैटरी? तो ये चार चीजें तुरंत करें चेक

Wed, 21 Oct 2026 02:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Oct 2026 02:59 PM IST
सार

Mobile Battery Draining Reason: मोबाइल की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो इसकी वजह सिर्फ पुरानी बैटरी नहीं, बल्कि कुछ सेटिंग्स और एप्स भी हो सकते हैं। आपके मोबाइल के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप यहां बैटरी जल्दी खत्म होने की वजहें जान सकते हैं।

विज्ञापन
Mobile Battery Draining Fast? Check These 4 Things Immediately
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Mobile Tips: आजकल मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने तक सीमित नहीं है। बल्कि, ऑनलाइन पेमेंट, वीडियो देखना, सोशल मीडिया, नेविगेशन और ऑफिस के काम भी इसी से होते हैं। ऐसे में मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने लगे, तो परेशानी बढ़ जाती है। कई बार लोगों को लगता है कि उनके मोबाइल की बैटरी खराब हो गई है और फिर वो उस पर पैसे खर्च न करने की सोचकर नया मोबाइल खरीद लेते हैं।



पर हम कई बार भूल जाते हैं कि बैटरी जल्दी खत्म होने का कारण सिर्फ बैटरी खराब होना ही नहीं बल्कि, कुछ और कारण भी हो सकते हैं जिन्हें आप खुद चेक और ठीक कर सकते हैं। इसलिए अगर आपके मोबाइल की बैटरी भी पहले के मुकाबले तेजी से खत्म हो रही है, तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको किन चार चीजों को चेक करना जरूरी हो जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Mobile Battery Draining Fast? Check These 4 Things Immediately
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : AI Generated

बैटरी जल्दी खत्म होने पर क्या 4 चीजें चेक करें?

बैकग्राउंड में चल रहे एप्स

  • मोबाइल में कई एप ऐसे होते हैं, जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी बैकग्राउंट में चलते रहते हैं यानी बैटरी खर्च करते हैं  
  • मैसेज सिंक करना, नोटिफिकेशन भेजना और लोकेशन अपडेट करना इसके उदाहरण हैं
  • इसलिए फोन की सेटिंग्स में जाकर बैटरी या Battery Usage का विकल्प खोलें और यहां चेक करें कि कौन सा एप ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहा है
  • आप उस एप की पहचान कर अपने हिसाब से उसकी बैकग्राउंट एक्टिविटी को बंद या सीमित कर सकते हैं
Mobile Battery Draining Fast? Check These 4 Things Immediately
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्क्रीन की ब्राइटनेस और डिस्प्ले

  • मोबाइल फोन की स्क्रीन बैटरी खर्च करने वाली चीजों में से एक है
  • बहुत ज्यादा ब्राइटनेस पर लंबे समय तक मोबाइल चलाने से बैटरी तेजी से घट सकती है
  • ब्राइटनेस को जरूरत के हिसाब से रखें ताकि, ये कम बैटरी खर्च करें
  • इसके अलावा स्क्रीन का टाइम आउट कम रखने से फोन इस्तेमाल न होने पर डिस्प्ले जल्दी बंद हो सकती है जिससे बैटरी बचती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Battery Draining Fast? Check These 4 Things Immediately
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

लोकेशन, ब्लूटूथ और हॉटस्पॉट चेक करें

  • जीपीएस से चलने वाली लोकेशन सेवाएं, मोबाइल हॉटस्पॉट और लगातार इस्तेमाल होने वाले वायरलेस कनेक्शन भी बैटरी की खपत बढ़ा सकते हैं
  • खासकर तब जब हॉटस्पॉट से दूसरा डिवाइस जुड़ा हो या नेविगेशन लंबे समय तक चल रहा हो
  • जब इन सुविधाओं की जरूरत न हो, तो इन्हें बंद किया जा सकता है
  • इससे भी आप बैटरी को जल्दी खत्म होने से बचा सकते हैं
विज्ञापन
Mobile Battery Draining Fast? Check These 4 Things Immediately
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल का लगातार इस्तेमाल करना

  • कई लोग मोबाइल का इ्स्तेमाल लगातार घंटों-घंटों करते हैं और उन्हें लगता है कि बैटरी क्यों जल्दी खत्म हो रही है
  • अगर आप लगातार घंटों-घंटों कोई फिल्म या वीडियो देख रहे हैं, तो बैटरी सामान्य से जल्दी खत्म हो सकती है
  • मोबाइल पर दूसरे काम भी अगर लगातार किए जाए, तो भी बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed