{"_id":"69a3fe33e46c2b407001b49f","slug":"middle-east-helpline-numbers-for-indians-india-issues-helpline-numbers-as-middle-east-tension-disprj-2026-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Helpline Number in Middle East Crisis: ईरान-इस्राइल संकट के बीच भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Helpline Number in Middle East Crisis: ईरान-इस्राइल संकट के बीच भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Sun, 01 Mar 2026 02:52 PM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:52 PM IST
सार
Middle East Helpline Numbers for Indians: अगर आपका कोई अपना भी ईरान और इस्राइल के बीच अचानक बढ़े संघर्ष के बीच फंसा है तो परेशान न हो। भारतीय दूतावास ने लोगों के लिए नंबर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
ईरान-इस्राइल संकट के बीच भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : अमर उजाला
Middle East Helpline Numbers for Indians: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई के खात्मे की खबर के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने क्षेत्रीय राजनीति को झकझोर दिया है और कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने भी त्वरित कदम उठाते हुए ईरान और इस्राइल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
ईरान-इस्राइल संकट के बीच भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : ANI
कैसा है मिडिल ईस्ट का माहौल?
जानकारी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में हवाई हमलों, मिसाइल अलर्ट और आपात सायरन की घटनाओं के बीच भारतीय समुदाय में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर, छात्र और कामगार ईरान, इस्राइल और खाड़ी देशों में रहते हैं। ऐसे में भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित निकासी या अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

- फोटो : फ्रीपिक
भारतीयों के लिए इमरजेंसी नंबर क्या है?
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर ईरान में रह रहे सभी भारतीयों को घरों के अंदर रहने, गैर-जरूरी आवाजाही से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। दूतावास ने स्पष्ट कहा है कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थिति को देखते हुए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आपका कोई अपना वहां फंसा है तो आप भी इन नंबरों पर बात करके अपने करीबियों को मदद पहुंचा सकते हैं।

- फोटो : Adobe Stock
इस्राइल में भी भारतीय मिशन ने सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। वहां रह रहे भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे शेल्टर के पास रहें और सायरन बजते ही तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। आसपास मौजूद बंकर या सुरक्षित स्थलों की पहले से जानकारी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
ईरान-इस्राइल संकट के बीच भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : Adobe Stock
जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक +972-54-7520711 और +972-54-2428378 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cons1.telaviv@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए भी सहायता मांगी जा सकती है।