फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है? एक क्लिक में जानें

Sun, 01 Mar 2026 01:29 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 01 Mar 2026 01:29 PM IST
सार

How To Dispose Plastic Bottle: ट्रेन से लेकर बाजार तक में पानी पीने के लिए लोग प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं। इन बोतलों को फेंकने का सही तरीका क्या है, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
plastic bottle disposal tips right way to dispose plastic bottles in hindi
प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
How To Dispose Plastic Bottle Step By Step Guide: आज के समय में प्लास्टिक की बोतलें हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। हम पानी, जूस या अन्य पेय पदार्थ के लिए अक्सर इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस्तेमाल के बाद इन्हें सही तरीके से न फेंकना पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बन सकता है।

खुले में फेंकी गई बोतलें न केवल सड़कों और नालियों को गंदा करती हैं, बल्कि प्लास्टिक प्रदूषण और नदियों-समुद्रों में फैलने की वजह से जलीय जीवों के लिए भी खतरा पैदा करती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम बोतल को खाली, साफ और सिकोड़कर रीसाइक्लिंग बिन या डेडिकेटेड प्लास्टिक कचरा डिब्बे में डालें। य़हां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्लास्टिक की बोतलों को कैसे फेंकना चाहिए?
 
plastic bottle disposal tips right way to dispose plastic bottles in hindi
प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
सबसे पहलें करें खाली

सबसे पहले बोतल को पूरी तरह से खाली कर दें। इसमें बचा पानी, जूस या अन्य तरल पदार्थ निकालें। इसके बाद बोतल को हल्के साबुन या पानी से धो लें। यह कदम इसलिए जरूरी है ताकि रीसाइक्लिंग प्रक्रिया में बोतल पर जमा गंदगी या अवशेष बाधा न बने और उत्पादन प्रक्रिया आसान रहे।

plastic bottle disposal tips right way to dispose plastic bottles in hindi
प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
लेबल और ढक्कन अलग करना

अधिकांश प्लास्टिक बोतलों के ढक्कन और लेबल अलग प्रकार के प्लास्टिक से बने होते हैं। इन हिस्सों को अलग कर देना चाहिए। अलग-अलग प्लास्टिक को अलग-अलग रीसाइक्लिंग प्रक्रिया में डाला जाता है। अगर इन्हें साथ में डालेंगे, तो रीसाइक्लिंग मशीन या प्रक्रिया में दिक्कत हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
plastic bottle disposal tips right way to dispose plastic bottles in hindi
प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock

बोतल को सिकोड़ना

खाली और धोने के बाद बोतल को हल्का चपटा या सिकोड़ दें। इससे बोतल कम जगह लेगी और कचरा संग्रहण और परिवहन में आसान होगा। बड़े और फूले हुए प्लास्टिक बोतलें ट्रक और कंटेनर में अधिक जगह घेरती हैं।

विज्ञापन
plastic bottle disposal tips right way to dispose plastic bottles in hindi
प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
रीसाइक्लिंग बिन में डालना

बोतल को केवल प्लास्टिक रीसाइक्लिंग बिन या ड्राय वेस्ट बिन में डालें। इसे खुले में, सड़कों पर या सामान्य कचरा डिब्बे में न फेंकें। यह कदम पर्यावरण को साफ रखने और जल स्रोतों में प्लास्टिक के फैलाव को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed