Cancelled Flight and Trains List: देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बादल जमकर बरस रहे हैं। आलम ये है कि गलियों से लेकर सड़कों तक हर तरफ जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भारी बारिश के कारण सड़कों पर लंबा जाम भी लगता हुआ साफ नजर आ रहा है। लेकिन बारिश से सिर्फ सड़क यातायात ही प्रभावित नहीं हुआ है बल्कि, रेल और हवाई सेवा भी बाधित हुई है। ऐसे में जो यात्री ट्रेन से या फ्लाइट से अपने गंतव्य तक जाने के लिए घर से निकलने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए जरूरी है कि वो पहले ये जान लें कि कितनी ट्रेनें और कितनी फ्लाइट रद्द हुई हैं या देरी से चल रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"64ab98a573d42c284907587a","slug":"many-flight-and-trains-cancelled-and-delayed-due-to-heavy-rain-check-all-details-2023-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: मौसम की मार से कई ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की खबर: मौसम की मार से कई ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें सूची
Mon, 10 Jul 2023 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
रद्द हुई फ्लाइट और ट्रेनें की सूची
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
रद्द हुई फ्लाइट और ट्रेनें की सूची
- फोटो : istock
पहले बात ट्रेन की
- दरअसल, उत्तर रेलवे ने क्षेत्र के कई हिस्सों में 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया, जबकि अन्य 12 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इनमें कई ट्रेनें ऐसी हैं जो रविवार से ही रद्द हैं और कई ट्रेनें आज यानी सोमवार को भी स्थगित रहेंगी।
रद्द हुई ट्रेनें की सूची
- फोटो : istock
यहां देखें लिस्ट:-
- ट्रेन नंबर 14613 (CDG-FZR) JCO रविवार को रद्द की गई
- ट्रेन नंबर 12241 (CDG-ASR) JCO रविवार को रद्द की गई
- ट्रेन नंबर 12412 (ASR-CDG) JCO रविवार को रद्द की गई
- ट्रेन नंबर 14630 (FZR-CDG) JCO रविवार को रद्द की गई
- ट्रेन नंबर 14629 (CDG-FZR) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 12411 (CDG-ASR) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 12242 (ASR-CDG) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 14614 (FZR-CDG) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 12058 (UHL-NDLS) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
रद्द हुई ट्रेनें की सूची
- फोटो : istock
- ट्रेन नंबर 14506 (NLDM-ASR) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 14505 (ASR-NLDM) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 04514 (UHL-NLDM) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 04513 NLDM-UHL) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 04567 (UMB-NLDM) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 04568 (NLDM-UMB) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 04593 (UMB-AADR) JCO सोमवार को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 04594 (AADR-UMB) JCO सोमवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
रद्द हुई फ्लाइट और ट्रेनें की सूची
- फोटो : iStock
अब बात फ्लाइट की
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर भारत में भारी बारिश के कारण रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 20 उड़ानें रद्द कर दी गई और 120 फ्लाइट की उड़ानों में देरी हुई। वहीं, इन सभी 140 उड़ानों में प्रस्थान और आगमन दोनों तरह की फ्लाइट शामिल है।