ATM Transaction Tips: आज के समय में बैंकिंग करने का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। जैसे- पैसे निकालने को ही ले लीजिए, क्योंकि अब ये तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। जहां पहले आपको अपने पैसे प्राप्त करने के लिए बैंकों में लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, तो वहीं अब एटीएम के आने के बाद से आप जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। एटीएम से पैसे निकालना सुविधाजनक तो है, लेकिन जो लोग एटीएम पर पहली बार पैसे निकालने जाते हैं या कई बार अन्य लोग भी कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे वो ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आप एटीएम से पैसे निकालते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"647ae7687c029dd5f60f048a","slug":"major-precautions-to-follow-while-using-atm-card-know-atm-safety-tips-in-hindi-2023-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Fraud: अक्सर एटीएम पर लोग कर बैठते हैं ये गलतियां, फिर हो जाते हैं ठगी के शिकार, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Fraud: अक्सर एटीएम पर लोग कर बैठते हैं ये गलतियां, फिर हो जाते हैं ठगी के शिकार, जानें कैसे
Sat, 03 Jun 2023 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:49 PM IST
विज्ञापन
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- एटीएम से पैसे निकालने ऐसे व्यक्ति को जाना चाहिए, जिसे इसका इस्तेमाल करके पैसे निकालने आते हों। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपको ये नहीं आता, तो फिर आप वहां किसी अनजान व्यक्ति से पैसे निकालने के तरीके के बारे में पूछेंगे। लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि कोई भी अनजान व्यक्ति इस बात का फायदा उठाकर आपके अकाउंट से ज्यादा पैसे निकाल सकता है। इसलिए वहीं व्यक्ति पैसे निकालने जाए जिसे एटीएम का इस्तेमाल करना आता हो।
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप जब एटीएम से पैसे निकालें, तो ये सुनिश्चित करें कि आपके अलावा वहां अंदर कोई और मौजूद न हो। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो पैसे न निकालें और पहले इस बारे में वहां मौजूद गार्ड को सूचित करें क्योंकि ऐसे लोग आपको ठगने का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : pixabay
नंबर 3
- आप एटीएम पर पैसे निकालने गए हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जब भी आप अपने कार्ड का पिन नंबर दर्ज करें तो दूसरे हाथ से कीपैड को ढक लें। ऐसा इसलिए ताकि कोई आपका पिन नंबर न देख लें।
विज्ञापन
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Pixabay
नंबर 4
- अगर आपको किसी एटीएम मशीन पर कुछ अजीब चीजें देखने को मिलती है। जैसे एटीएम के कैंसिल बटन का न चलना, कार्ड लगाने वाली जगह पर दिक्कत, संदिग्ध व्यक्ति का पैसे निकालने वाले लोगों पर नजर रखना आदि। तो ऐसे एटीएम से पैसे न निकालें और बैंक व पुलिस को इसकी सूचना दें।