PM Kisan 14th Instalment: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार, अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं को चलाती है। इन योजना के जरिए लगभग हर वर्ग को मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं। वहीं, इनमें से एक योजना केंद्र सरकार की किसानों के लिए भी है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के जरिए किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर उलझन में हैं कि 14वीं किस्त जून में आएगी या जुलाई में। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जानें जून या जुलाई आखिर कब आ सकती है 14वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन