फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MSSC Scheme: सरकार महिलाओं के लिए चला रही यह शानदार स्कीम, निवेश करने पर मिल रहे ये बड़े फायदे

Thu, 26 Dec 2024 03:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है।

विज्ञापन
Mahila Samman Bachat Patra Yojana Registration Process, Interest Rate, Benefits And Document Requirement
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock

देश में महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने, उनको आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं की आय में वृद्धि करना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। वर्तमान में सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यह स्कीम महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में महिलाएं 1 हजार रुपये से अपने निवेश की शुरुआत कर सकती हैं। इसके अलावा इस योजना में आप अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Registration Process, Interest Rate, Benefits And Document Requirement
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock

इतने सालों के लिए किया जा सकता है निवेश

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आप अधिकतम केवल 2 सालों के लिए ही निवेश कर सकती हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है। आप निवेश की शुरुआत करने के 1 साल बाद आंशिक निकासी कर सकती हैं। आंशिक निकासी में आप अधिकतम 40 प्रतिशत राशि निकाल सकती हैं।

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये तक का लोन ले सकते हैं आप? जानें यहां

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Registration Process, Interest Rate, Benefits And Document Requirement
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में केवल महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं। अगर आप इस स्कीम में निवेश करने जा रही हैं, ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, चेक के साथ पे-इन स्लिप आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।

PM Kisan: कब तक खाते में आ सकती है 19वीं किस्त? क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं स्कीम का लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahila Samman Bachat Patra Yojana Registration Process, Interest Rate, Benefits And Document Requirement
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock

क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करना है। यहां आपको एक आवेदन पत्र लेना होगा।

New Year 2024: नए साल पर बिटिया का इस सरकारी स्कीम में खोलें खाता, 21 साल की उम्र में बन जाएगी लखपति

विज्ञापन
Mahila Samman Bachat Patra Yojana Registration Process, Interest Rate, Benefits And Document Requirement
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock

इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है। फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई गलती न हो। फॉर्म भरने के बाद उसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके जमा कर दें। इस तरह आप इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं।

IRCTC: नए साल पर माता वैष्णो देवी का करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed