फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन के पहियों को कितने समय के बाद बदल देता है भारतीय रेलवे? जानिए यहां

Thu, 26 Dec 2024 01:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 01:29 PM IST
सार

क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय ट्रेनों के पहियों को कितने समय के बाद बदल दिया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

विज्ञापन
How Often Are Train Wheels Replaced Know Indian Railway Facts in Hindi
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम, देश के लगभग हर प्रमुख स्थान को भारतीय रेलवे एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है। ऐसे में देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश में भारतीय रेलवे द्वारा हजारों ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में हर रोज लाखों यात्री सफर करते हैं। इसी वजह से इसे देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों की आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन भी है।

हम में से अधिकतर लोग अक्सर भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय ट्रेनों के पहियों को कितने समय के बाद बदल दिया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

How Often Are Train Wheels Replaced Know Indian Railway Facts in Hindi
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock

इन पहलुओं पर किया जाता है गौर

ट्रेन के पहिए कितने समय तक चलेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि ट्रेन की आवृत्ति (फ्रिक्वेंसी) कितनी है और वह रोजाना कितने किलोमीटर चलती है। यही नहीं, ट्रेन किस प्रकार की जलवायु से गुजरती है और वह कितना वजन लेकर चलती है, यह भी महत्वपूर्ण है।

How Often Are Train Wheels Replaced Know Indian Railway Facts in Hindi
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock

पैसेंजर ट्रेनें

भारत में जो पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं, उनके पहियों को हर 3 से 4 साल में बदल दिया जाता है। इन ट्रेनों के पहिए लगभग 70 हजार से लेकर 1 लाख मील का सफर तय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Often Are Train Wheels Replaced Know Indian Railway Facts in Hindi
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock

मालगाड़ी

वहीं मालगाड़ियों के पहिए 8 से 10 साल तक चलते हैं। इन मालगाड़ियों के पहिए ढाई लाख किलोमीटर तक का सफर तय करते हैं। इसके अलावा, ट्रेन के हर पहिए की जांच प्रत्येक 30 दिनों के अंदर की जाती है। अगर इन पहियों में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है। 

विज्ञापन
How Often Are Train Wheels Replaced Know Indian Railway Facts in Hindi
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock

इस स्थिति में उसको तुरंत ठीक किया जाता है या जरूरत पड़ने पर बदल दिया जाता है। अगर समय पर पहियों की जांच न की जाए, तो इससे ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed