PNG Gas Pipeline vs LPG Gas Cylinder: इन दिनों जिसे देखो वो गैस सिलिंडर की बात करता हुआ नजर आ रहा है। लोग चिंता में हैं कि क्या उन्हें गैस सिलिंडर मिलेगा या नहीं? दरअसल, जहां पहले लोगों को आसानी से गैस सिलिंडर मिल जाते थे, तो वहीं अब लोगों को इसमें दिक्कत हो रही है।
कई जगहों पर लोगों को गैस बुक करने में दिक्कतें हो रही हैं। जबकि, कई जगहों पर लोगों को गैस सिलिंडर देरी से मिल रहे हैं। ऐसे में कई लोग तो पीएनजी गैस कनेक्सन के बारे में भी सोच रहे हैं। पर कई लोग ये भी सोच रहे हैं कि आखिर एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ती पड़ती है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
2 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ता है?
- फोटो : Adobe Stock
एलपीजी गैस सिलिंडर या पीएनजी गैस पाइपलाइन, आखिर कौन अधिक सुविधाजनक है?
- अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सी अधिक सुविधाजनक है, तो इसका जवाब है गैस पाइपलाइन
3 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ता है?
- फोटो : Adobe Stock
- सिलिंडर भरवाने के लिए बुकिंग करवानी पड़ती है, फिर डिलीवरी का इंतजार करना होता है और कई जगह पर तो लोगों को खुद सिलिंडर लेने जाना होता है आदि
- जबकि, पीएनजी गैस कनेक्शन में ऐसा कुछ नहीं होता। आपके घर में गैस पाइपलाइन का कनेक्शन हो जाता है और फिर आप जब चाहें तब गैस इस्तेमाल कर सकते हैं
4 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ता है?
- फोटो : Adobe Stock
एलपीजी गैस सिलिंडर या पीएनजी गैस पाइपलाइन, कौन पड़ता है सस्ता?
- घरों में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलिंडर आमतौर पर 14.2 किलोग्राम का होता है
- इस सिलिंडर के लिए आपको पहले 850 रुपये देने होते थे, लेकिन अब इसकी कीमत 910 रुपये हो गई है
- जबकि, पीएनजी गैस पाइपलाइन में कोई लिमिट नहीं होती। आप जितनी चाहे उतनी गैस इस्तेमाल जब चाहें तब कर सकते हैं
- इसमें आपके घर में एक मीटर लगा दिया जाता है और आप जितने यूनिट इस्तेमाल करते हैं। उतना आपका बिल आता है, ठीक बिजली के बिल की तरह
5 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ता है?
- फोटो : Adobe stock
- पीएनजी गैस पाइपलाइन में आमतौर पर लगभग 40 से 60 रुपये प्रति यूनिट के आसपास गैस की कीमत होती है
- आपको बस शुरुआत में यानी पाइपलाइन का कनेक्शन लगवाते समय इंस्टोलेशन शुल्क देना होता है और इसके बाद आपका बिल आता है
- ऐसे में माना जाता है कि एलपीजी गैस सिलिंडर के मुकाबले पीएनजी गैस पाइपलाइन लगभग 30 प्रतिशत तक सस्ती पड़ती है और इसमें सिलिंडर के मुकाबले सुविधा भी होती है