फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG ATM: अब एटीएम से निकलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें क्या है नई सुविधा और कैसे काम करेगी?

Wed, 18 Mar 2026 04:53 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 04:53 PM IST
सार

LPG Crisis: मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच गैस की किल्लत को देखते हुए गुरुग्राम में LPG ATM शुरू किया गया है। इस मशीन के जरिए आप एलपीजी गैस को रिफिल करा सकते हैं। 

विज्ञापन
LPG Crisis: India's First LPG ATM Launched in Gurugram
LPG Gas ATM - फोटो : AI

अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद मिडिल ईस्ट में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस तनाव के चलते देश में एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। इस कारण लोगों को गैस की बुकिंग करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई बार सिलेंडर की बुकिंग होने के बाद भी डिलीवरी नहीं हो पा रही है। इसी समस्या को देखते हुए गुरुग्राम में एक नई सुविधा को शुरू किया गया है। गुरुग्राम में एलपीजी एटीएम की शुरुआत हुई है। इस एलपीजी एटीएम की मदद से आप अपने गैस सिलेंडर को 2 से 3 मिनट में आसानी से भर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस एलपीजी एटीएम की सुविधा की शुरुआत गुरुग्राम में सोहना के सेक्टर 33 में की गई है। 

LPG Crisis: India's First LPG ATM Launched in Gurugram
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला

इसकी शुरुआत भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की है। इस मशीन से आपको कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर मिलता है। ये वजन में काफी हल्के होते हैं। ये इस्तेमाल में भी काफी सुविधाजनक होते हैं। 

LPG Crisis: India's First LPG ATM Launched in Gurugram
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock

ये मशीन एक साथ 10 गैस सिलेंडर तक स्टोर कर सकती है। वहीं जब मशीन में सिर्फ 2 गैस सिलेंडर बचते हैं, तो इस स्थिति में यह नजदीकी गैस एजेंसी को अलर्ट भेज देती है। इस कारण ठीक समय पर नए सिलेंडर की सप्लाई पहुंच जाती है। 

LPG Supply Chain: जहाज से किचन तक कैसे पहुंचती है LPG गैस?

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Crisis: India's First LPG ATM Launched in Gurugram
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock

यह मशीन 24 घंटे उपलब्ध रहती है। इस कारण आप किसी भी समय यहां से गैस सिलेंडर को ले सकते हैं। इस मशीन के जरिए एलपीजी गैस को रिफिल कराने की प्रक्रिया डिजिटल और ऑटोमैटिक है। वे उपभोक्ता जिनके पास भारत गैस का कंपोजिट गैस सिलेंडर का कनेक्शन है, वे यहां से आसानी से गैस सिलेंडर को ले सकते हैं। 

विज्ञापन
LPG Crisis: India's First LPG ATM Launched in Gurugram
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

यहां आपको मशीन पर सबसे पहले अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को वेरिफाई करना है। यह करने के बाद बारकोड या क्यूआर कोड को स्कैन करके पेमेंट करना है। इसके बाद मशीन खाली सिलेंडर को स्टोर कर लेगी और भरा हुआ सिलेंडर बाहर निकालेगी। इस प्रोसेस में 2 से 3 मिनट लगेगा।

LPG Gas Cylinder Rule: बुक करने के कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर? नियम जानें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed