फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vande Bharat Express: वंदे भारत में रिश्तेदार को छोड़ने गए और अंदर ही बंद हो गए दरवाजे? तुरंत करें ये काम

Mon, 22 Jun 2026 07:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 22 Jun 2026 07:11 PM IST
सार

Vande Bharat Train Rules: वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं कि कई व्यक्ति अपने जानने वाले को ट्रेन में छोड़ने गया और दरवाजा बंद होने की वजह से उन्हें परेशान होना पड़ा। आइए इस लेख में समझते हैं कि वंदे भारत का जब दरवाजा बंद हो जाता है तो आपके पास क्या-क्या विकल्प है?

विज्ञापन
Locked Inside Vande Bharat Express: What to Do If Train Doors Close Unexpectedly and Penalty Rules Explained
Vande Bharat Express - फोटो : AI

Vande Bharat Express Rules: वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर का रोमांच जितना बड़ा है, उतनी ही सख्त इसकी सुरक्षा व्यवस्था भी है। इस ट्रेन में ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग सिस्टम (ऑटोमेटिक दरवाजे) लगे होते हैं, जो ट्रेन चलने से कुछ मिनट पहले ही अपने आप बंद और लॉक हो जाते हैं।



अक्सर लोग अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को सीट तक छोड़ने के लिए ट्रेन के अंदर चले जाते हैं और दरवाजे बंद होने पर वहीं फंस जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। कुछ आसान और कानूनी तरीके अपनाकर आप खुद को बड़ी मुसीबत से बचा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Locked Inside Vande Bharat Express: What to Do If Train Doors Close Unexpectedly and Penalty Rules Explained
तुरंत करें 'टॉक-बैक' बटन का इस्तेमाल - फोटो : ANI

तुरंत करें 'टॉक-बैक' बटन का इस्तेमाल
ट्रेन का गेट बंद होते ही बिना वक्त गंवाए कोच में लगे 'इमरजेंसी टॉक-बैक' (लोको पायलट से बात करने वाला बटन) को दबाएं। इस बटन के जरिए आप सीधे ट्रेन के ड्राइवर या गार्ड से बात करके उन्हें बता सकते हैं कि आप यात्री नहीं हैं और गलती से अंदर छूट गए हैं। अगर ट्रेन अभी स्टेशन पर ही खड़ी है, तो वे कुछ सेकंड के लिए दरवाजा खोल सकते हैं।

Locked Inside Vande Bharat Express: What to Do If Train Doors Close Unexpectedly and Penalty Rules Explained
ट्रेन चल दे तो भूलकर भी न करें ये गलती - फोटो : IANS

ट्रेन चल दे तो भूलकर भी न करें ये गलती
अगर ट्रेन स्टेशन छोड़ चुकी है, तो कभी भी घबराहट में शीशा तोड़ने या जबरन दरवाजा खोलने की कोशिश न करें। ऐसा करना रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में आपको जेल भिजवा सकता है। इसके अलावा, बिना किसी गंभीर आपातकालीन स्थिति (जैसे मेडिकल इमरजेंसी या आग) के चेन पुलिंग करने पर भी भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Locked Inside Vande Bharat Express: What to Do If Train Doors Close Unexpectedly and Penalty Rules Explained
क्या अगले स्टेशन पर उतरने पर लगेगा फाइन? - फोटो : ANI

क्या अगले स्टेशन पर उतरने पर लगेगा फाइन?
हां, नियम के मुताबिक बिना टिकट ट्रेन में सवार होना अपराध है, चाहे आप गलती से ही क्यों न फंसे हों। ट्रेन चलने के बाद टीटीई से मिलकर अपनी गलती मान लें। रेलवे एक्ट की धारा 138 के तहत आप पर बिना टिकट यात्रा करने का न्यूनतम जुर्माना (करीब ₹250 से ₹500 प्लस अगले स्टेशन तक का किराया) लगाया जाएगा। जुर्माना भरने के बाद आप अगले स्टेशन पर सम्मानपूर्वक उतर सकते हैं।

विज्ञापन
Locked Inside Vande Bharat Express: What to Do If Train Doors Close Unexpectedly and Penalty Rules Explained
वंदे भारत एक्सप्रेस: भविष्य के लिए रखें इन बातों का खास ख्याल - फोटो : संवाद
भविष्य के लिए रखें इन बातों का खास ख्याल
वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में किसी को छोड़ने के लिए अंदर जाने की गलती बिल्कुल न करें। अपने परिजनों को स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही विदा करें। यह ट्रेन स्टेशन पर सिर्फ 2 से 3 मिनट ही रुकती है और इसके दरवाजे चलने से पहले ही लॉक हो जाते हैं। इसलिए समय रहते बाहर निकलना ही समझदारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed