फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचकर रहें आप भी: वरना आपके पैन कार्ड पर भी जालसाज ले सकते हैं लोन, दिक्कत से बचने के लिए ऐसे करें चेक

Fri, 04 Aug 2023 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Aug 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Loan Fraud: How to check if someone taken loan on your pan card follow these steps
कैसे चेक करें, पैन कार्ड पर कितने लोन चल रहे हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pan Card Fraud Alert: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे, जिनकी जरूरत आपको सरकारी व गैर-सरकारी कामों में पड़ती होगी। हालांकि, आज के समय में सबसे ज्यादा अगर किसी दस्तावेज का इस्तेमाल होता है तो वो है आपका आधार कार्ड। एक सिम कार्ड लेना हो या फिर लोन लेना हो आदि। आपको आधार कार्ड की ही जरूरत पड़ती है, लेकिन पैन कार्ड भी एक ऐसा दस्तावेज है जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। पर इन सबके बीच आपके लिए जरूरी है कि आप अपने पैन कार्ड को संभालकर रखें और इसकी जानकारी किसी को शेयर न करें। वरना आपके पैन कार्ड पर भी जालसाज लोन ले सकते हैं, जिससे आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने लोन नहीं लिया है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Loan Fraud: How to check if someone taken loan on your pan card follow these steps
कैसे चेक करें, पैन कार्ड पर कितने लोन चल रहे हैं? - फोटो : iStock

ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • आपके लिए भी ये जरूरी है कि आप बीच-बीच में चेक करते रहें कि कहीं आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने गलत तरीके से लोन नहीं लिया है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले cibil.com पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको नजर आ रहे 'गेट योर सिबिल स्कोर' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है
Loan Fraud: How to check if someone taken loan on your pan card follow these steps
कैसे चेक करें, पैन कार्ड पर कितने लोन चल रहे हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपने हिसाब से कोई सब्सक्रिप्शन प्लान चुन लेना है
  • अब आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि जैसी अन्य जानकारियां भरनी हैं
  • फिर लॉगिन के लिए पासवर्ड और आईडी टाइप में इनकम टैक्स आईडी को चुन लें
विज्ञापन
विज्ञापन
Loan Fraud: How to check if someone taken loan on your pan card follow these steps
कैसे चेक करें, पैन कार्ड पर कितने लोन चल रहे हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको अपना पैन नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' पर क्लिक करें
  • अब ऑनलाइन फीस जमा कर दें और ईमेल पर एक ओटीपी आया होगा उसे दर्ज करके लॉगिन कर लें
  • फिर आपको सामने आए फॉर्म को भर लेना है, जिसके बाद आपको पता चल जाएगा आपके पैन कार्ड पर कोई लोन लिया गया है या नहीं
विज्ञापन
Loan Fraud: How to check if someone taken loan on your pan card follow these steps
कैसे चेक करें, पैन कार्ड पर कितने लोन चल रहे हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब अगर आपके पैन कार्ड पर कोई ऐसा लोन है, जो आपने नहीं लिया है यानी वो गलत तरीके से लिया गया है
  • ऐसे में आप इसकी शिकायत आईटी विभाग को कर सकते हैं
  • इसके लिए आप अपनी शिकायत इस लिंक incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp के जरिए दर्ज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed