फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Life Hacks: घर के दरवाजों-खिड़कियों पर लगे जंग से हैं परेशान, तो काम आ सकती हैं ये चार ट्रिक

Fri, 30 Dec 2022 09:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Dec 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Life Hacks Try These Four Iron Rust Cleaning Tips And Tricks How To Get Rid Of Iron Rust News In Hindi
दरवाजों-खिड़कियों पर लगे जंग को कैसे हटाएं? - फोटो : istock

How to Remove Rust From Iron: लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई लगाकर अपने सपनों का घर बनाते हैं और एक-एक चीज को सोच समझकर करवाते हैं। जब घर नया बनता है तो काफी खूबसूरत दिखता है, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता जाता है वैसे-वैसे घर पुराना होता चला जाता है और वहां की चीजें भी। जैसे- घर के दरवाजे और खिड़कियों को देख लीजिए। अक्सर घरों में देखा जाता है कि लोग इन पर लगे जंग से परेशान होते हैं। हालांकि, वो कई तरीके भी अपनाते हैं लेकिन कई बार ये काम नहीं आ पाते। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के दरवाजे-खिड़कियों पर लगे जंग को निकालना चाहते हैं, तो चलिए कुछ बेस्ट तरीकों के बारे में जानते हैं। जो हो सकता है कि आपके काम आ जाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Life Hacks Try These Four Iron Rust Cleaning Tips And Tricks How To Get Rid Of Iron Rust News In Hindi
दरवाजों-खिड़कियों पर लगे जंग को कैसे हटाएं? - फोटो : pixabay

जंग हटाने के ये हैं तरीके:-

पहला तरीका

  • अगर आपके घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जंग लगा है, तो आप बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इसे पानी में मिलाना है और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। अब इसे जंग के ऊपर लगाकर कुछ देर छोड देना है। फिर आपको इसे टूथब्रश से साफ कर लेना है और आप फर्क देख पाएंगे।
Life Hacks Try These Four Iron Rust Cleaning Tips And Tricks How To Get Rid Of Iron Rust News In Hindi
दरवाजों-खिड़कियों पर लगे जंग को कैसे हटाएं? - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • जंग निकालने के लिए आप नींबू और नमक भी ले सकते हैं। इसमें आपको पहले जंग वाली जगह पर नमक डालना है और फिर नींबू का रस भी डाल दें। अब लगभग 3 घंटे तक इसे छोड़ें और फिर नींबू के छिलके से रगड़कर साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Life Hacks Try These Four Iron Rust Cleaning Tips And Tricks How To Get Rid Of Iron Rust News In Hindi
दरवाजों-खिड़कियों पर लगे जंग को कैसे हटाएं? - फोटो : Pixabay

तीसरा तरीका

  • जंग हटाने में सफेद सिरका भी मदद कर सकता है। इसे जंग लगी खिड़की और दरवाजे पर डाल दें और कुछ घंटे ऐसे ही भीगने दें। फिर आपको एक सिरके में डूबा हुआ कपड़ा लेना है और फिर आप देखेंगे कि फर्क साफ है।
विज्ञापन
Life Hacks Try These Four Iron Rust Cleaning Tips And Tricks How To Get Rid Of Iron Rust News In Hindi
दरवाजों-खिड़कियों पर लगे जंग को कैसे हटाएं? - फोटो : Istock

चौथा तरीका

  • खिड़कियों और दरवाजे पर लगे हुए जंग को निकालने के लिए आप आलू और बर्तन धोने वाले साबुन की मदद ले सकते हैं। इसके लिए एक आलू को दो भाग में काट दें और बर्तन वाले साबुन को लगाकर जंग वाली जगह पर रगड़ लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed