फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC IPO: जल्द आने वाला है एलआईसी का आईपीओ, निवेश करने से पहले जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Tue, 15 Feb 2022 05:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
LIC IPO latest update keep these things in mind before investing in LIC IPO
एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : istock

लंबे समय से इंतजार किया जा रहा एलआईसी का आईपीओ 31 मार्च से पहले आने वाला है। अभी तक एलआईसी का मालिकाना हक सरकार के पास था। वहीं अब सरकार इस कंपनी की हिस्सेदारी बेचकर करीब 63 हजार करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके विनिवेश को लेकर सरकार ने सेबी में रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस भी जमा कर दिया है। हालांकि, आईपीओ निकालने के बाद भी एलआईसी पर मालिकाना हक सरकार का ही रहेगा। वहीं एलआईसी के जारी किए जाने वाले शेयरों में 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसी धारकों के लिए आरक्षित किया जाएगा। भारत में लंबे समय से लोग इस आईपीओ का इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। अगर आप भी एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं, तो कुछ बातों को जान लें। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो निवेश करते समय आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

LIC IPO latest update keep these things in mind before investing in LIC IPO
एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : istock

एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने से पहले ये जान लें कि डीमैट अकाउंट आपके नाम पर होना चाहिए। वहीं अगर डीमैट अकाउंट ज्वाइंट है। इस स्थिति में प्राइमरी अकाउंट होल्डर को प्राथमिकता दी जाएगी।

LIC IPO latest update keep these things in mind before investing in LIC IPO
एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : Istock

इस आईपीओ में निवेश करने के लिए आपके पास वैलिड डीमैट अकाउंट का होना जरूरी है। अगर आपके पास डीमैट अकाउंट नहीं है, तो आप इस आईपीओ में निवेश नहीं कर पाएंगे। आईपीओ में निवेश करने से पहले आपको जल्द से जल्द अपना डीमैट अकाउंट ओपन करवा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC IPO latest update keep these things in mind before investing in LIC IPO
एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको अपने पैन रिकॉर्ड की KYC जरूर करवा लेनी चाहिए। ऐसा करने पर आईपीओ में बिडिंग करते समय आसानी होगी। अगर आपके पैन में किसी भी प्रकार की दिक्कत है, तो उसमें जल्द से जल्द सुधार करवा लें। इसके बाद ही आप इस आईपीओ में निवेश कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed