LIC Amrit Bal Plan: बच्चों के जन्म लेने के बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई की चिंता हमें होने लगती है। ऐसे में कई माता-पिता बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनके जन्म के समय से कुछ-कुछ पैसों की बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। गौर करने वाली बात है कि ज्यादातार माता-पिता बचत के इन पैसों को बैंक में ही जमा करके रखते हैं, जहां से उनको अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। आज के समय महंगाई जिस रफ्तार से बढ़ रही है। ऐसे में आपके इन बचत के पैसों पर उतना ज्यादा रिटर्न नहीं मिल पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने के बाद आपको शानदार रिटर्न मिलेगा। एलआईसी बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अमृतबल नाम से एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
LIC Scheme: बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो एलआईसी की इस शानदार स्कीम में करें निवेश
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन