फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Aam Aadmi Bima Scheme: 100 रुपये के निवेश पर मिलेगा 75 हजार का लाभ, जानें क्या है स्कीम

Tue, 16 Aug 2022 11:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
LIC Aam Aadmi Bima Scheme Benefits of 75 Thousand Rupees by Investing Rupees 100 Know in Details
LIC Aam Aadmi Bima Scheme - फोटो : istock

LIC Aam Aadmi Bima Scheme: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी आम आदमी बीमा योजना है। ये एलआईसी की एक बीमा कवर स्कीम है। इसको खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया गया है। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनको मौसमी बेरोजगारी भी परेशान करती है। वहीं देश में ऐसे लोगों की संख्या भी काफी अधिक है, जो भूमिहीन परिवार से जुड़े हैं। इन सभी लोगों को जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की समस्याएं आती हैं। ऐसे में एलआईसी की यह स्कीम असंगठित क्षेत्र और गरीब भूमिहीन परिवारों को बीमा कवर प्रदान करने का काम करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

LIC Aam Aadmi Bima Scheme Benefits of 75 Thousand Rupees by Investing Rupees 100 Know in Details
LIC Aam Aadmi Bima Scheme - फोटो : istock

एलआईसी की इस योजना में आप 100 रुपये का प्रीमियम भरकर 75 हजार रुपये के बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को बीमा कवर के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। 

LIC Aam Aadmi Bima Scheme Benefits of 75 Thousand Rupees by Investing Rupees 100 Know in Details
LIC Aam Aadmi Bima Scheme - फोटो : istock

इस योजना के अंतर्गत आपके 50 प्रतिशत पैसों का भुगतान सरकार करती है। अर्थात स्कीम में कुल प्रीमियम की राशि 200 रुपये है। इसमें 100 रुपये का भुगतान बीमाधारक द्वारा किया जाता है। वहीं बाकी के 100 रुपये के प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Aam Aadmi Bima Scheme Benefits of 75 Thousand Rupees by Investing Rupees 100 Know in Details
LIC Aam Aadmi Bima Scheme - फोटो : istock

इस स्कीम के अंतर्गत अगर बीमाधारक की प्राकृतिक मृत्यु होती है। इस स्थिति में नॉमिनी को 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु किसी दुर्घटना में होती है। ऐसे में उसको 75 हजार रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
LIC Aam Aadmi Bima Scheme Benefits of 75 Thousand Rupees by Investing Rupees 100 Know in Details
LIC Aam Aadmi Bima Scheme - फोटो : istock

अगर बीमाधारक पूर्ण रूप से स्थाई विकलांग हो जाता है। ऐसे में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 75 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया जाता है। हालांकि, स्कीम में विकलांगता के कई मापदंड निश्चित किए गए हैं। अगर बीमाधारक एक आंख या एक उंगली से विकलांग होता है। इस स्थिति में उसको 37 हजार रुपये दिए जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed