फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Aadhaar Shila Plan: क्या है एलआईसी की आधारशिला स्कीम, जानिए निवेश करने पर क्या मिल रहे हैं फायदे

Sat, 09 Dec 2023 05:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
lic aadhaar shila plan women will get good return know all details
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : istock

LIC Aadhaar Shila Plan: देश में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अलग-अलग आय वर्गों के लिए कई शानदार योजनाएं चला रही है। एलआईसी की इस योजनाओं में निवेश करने पर लोगों को गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसके साथ ही बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसी वजह से किसी दूसरी योजना में निवेश करने की जगह लोग एलआईसी की योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। 



एलआईसी की इस शानदार योजना का नाम आधार शिला योजना (LIC Aadhaar Shila Plan) है। एलआईसी की यह एक नॉन लिंक्ड पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। इस योजना में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय निश्चित रिटर्न पा सकती हैं। आइए आपको विस्तार से इस योजना के बारे में बताते हैं...
 

lic aadhaar shila plan women will get good return know all details
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : istock

क्या है आधार शिला स्कीम? 

एलआईसी की आधार शिला योजना एक नॉन-लिंक्ड, व्यक्तिगत लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। खासतौर पर यह योजना महिलाओं के लिए लाई गई है। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी पर निवेश करने वाले को एक निश्चित राशि मिलती है। अगर पॉलिसी पूरी होने से पहले निवेशक की मौत हो जाती है, तो इस स्थिति में परिवार को वित्तीय सहायता मिलती है। इस योजना के तहत सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही निवेश कर सकते हैं। 
 

lic aadhaar shila plan women will get good return know all details
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : Istock

आधारशिला पॉलिसी के तहत बेसिक सम एश्योर्ड मिनिमम 75,000 रुपए और मैक्सिमम 3,00,000 रुपए है। इस योजना में मैच्योरिटी की अधिकतम आयु 70 साल है।

PM Kisan Nidhi Yojana: खाते में आ सकती है अटकी हुई 15वीं किस्त, तुरंत करें ये काम, ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
lic aadhaar shila plan women will get good return know all details
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : सोशल मीडिया

इसका मतलब यह है कि मैच्योरिटी के समय निवेशक की उम्र 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। मैच्योर होने पर निवेशक को एकमुश्त राशि मिल जाती है। अगर आप आधारशिला पॉलिसी में निवेश करती हैं, तो इसमें प्रीमियम के भुगतान के लिए मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक का विकल्प मिलता। 


Indian Railways: ट्रेन टिकट होने के बाद भी आपसे वसूला जा सकता है प्लेटफॉर्म पर जुर्माना, जानिए क्या है नियम

विज्ञापन
lic aadhaar shila plan women will get good return know all details
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : अमर उजाला

कौन कर सकता है निवेश

एलआईसी की आधारशिला योजना में लोन बेनिफिट भी मिलता है। एलआईसी की इस स्कीम में 8 से 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती हैं। इसके साथ ही स्कीम के तहत सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही निवेश कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed