फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: आसान शब्दों में यहां जानें क्या है आयुष्मान योजना, आपको भी मिल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ

Mon, 10 Jul 2023 04:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 10 Jul 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
Know here what is Ayushman card scheme and Benefits full details are here
क्या है आयुष्मान योजना? - फोटो : istock

Ayushman Card Yojana: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार की तरफ से लगभग हर साल कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च भी किए जाते हैं, ताकि इन योजनाओं का सही लाभ असल व्यक्ति को मिल सके। यही नहीं, कई पुरानी योजनाओं को बेहतर करके भी सरकार लोगों तक पहुंचाती है। वहीं, एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। मौजूदा समय में काफी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए इस आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Know here what is Ayushman card scheme and Benefits full details are here
क्या है आयुष्मान योजना? - फोटो : Istock

योजना के बारे में जान लें

  • दरअसल, आयुष्मान योजना एक तरह की स्वास्थ्य योजना है क्योंकि इसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इन कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
Know here what is Ayushman card scheme and Benefits full details are here
क्या है आयुष्मान योजना? - फोटो : istock
  • इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ये योजना काफी मददगार हो सकती है। बस इस योजना से जुड़ने से पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know here what is Ayushman card scheme and Benefits full details are here
क्या है आयुष्मान योजना? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1

  • पात्रता चेक करने के लिए आपको पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • अब आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • फिर 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और इसके बाद इस नंबर पर आए ओटीपी को भरें
विज्ञापन
Know here what is Ayushman card scheme and Benefits full details are here
क्या है आयुष्मान योजना? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब सामने नजर आ रहे दो विकल्प में से पहले में अपना राज्य चुनें
  • फिर दूसरे विकल्प में अपना राशन कार्ड नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर दें
  • आखिर में आपको सर्च पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed