फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान योजना में कार्डधारक करवा सकते हैं पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज, जानें कैसे

Wed, 19 Jul 2023 04:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 Jul 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
Know here about Ayushman card scheme and benefits All details are here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

Ayushman Card Yojana: ऐसे लोगों तक सरकार द्वारा कई सरकारी योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाया जाता है, जो असल में जरूरतमंद हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले ऐसे लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। ऐसे में इस योजना के कई फायदे हैं, जिनका लाभ मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस आयुष्मान योजना और इसके फायदे के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Know here about Ayushman card scheme and benefits All details are here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

योजना को समझिए

  • दरअसल, इस योजना का नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हैं। इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में इस कार्ड के जरिए मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
Know here about Ayushman card scheme and benefits All details are here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Twitter

ट्रांसजेंडर को भी लाभ

  • इस आयुष्मान योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने की थी, लेकिन मौजूदा समय में इस योजना से कई राज्य सरकारें भी जुड़ गई हैं। यही नहीं, अब इस योजना का लाभ ट्रांसजेंडर को भी मिल रहा है। ऐसे में समझा जा सकता है कि इस योजना का कितना विस्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know here about Ayushman card scheme and benefits All details are here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Istock

ऐसे जानें आपका बनेगा आयुष्मान कार्ड या नहीं:-

स्टेप 1

  • आयुष्मान कार्ड आपका बनेगा या नहीं, इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होगी जिसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर 'Am I Eligible' के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब यहां अपना मोबाइल नंबर भरें और फिर इस पर प्राप्त हुए ओटीपी को भी 
विज्ञापन
Know here about Ayushman card scheme and benefits All details are here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद दो विकल्प मिलेंगे, जहां पहले में अपना राज्य चुन लें
  • वहीं, दूसरे विकल्प में अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर भर दें
  • अब सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed