Kisan Vikas Patra: आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। इस योजना को खासतौर पर किसानों के लिए बनाया गया है। इसमें आप महज कुछ सालों के लिए निवेश करके अपने पैसों को डबल कर सकते हैं। ये एक सुरक्षित निवेश योजना है। इस स्कीम में आपके द्वारा किए गए निवेश पर बाजार जोखिमों का खतरा नहीं रहता है। अगर आप अपने भविष्य को देखते हुए किसी सुरक्षित निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में किसान विकास पत्र योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर निवेशकों को 6.9 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। इसे सालाना आधार पर कंपाउंड किया जाता है। किसान विकास पत्र एक छोटी बचत योजना है। देश में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में विस्तार से -
Kisan Vikas Patra: इस योजना में निवेश करने पर कुछ सालों में डबल हो जाएंगे आपके पैसे, जानें स्कीम की खास बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 20 Jun 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन