फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने से पहले जरूर जान लें ये चार बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Tue, 06 Jun 2023 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
keep these things in your mind while upgrading credit card
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

Credit Card Update: अगर आप देखेंगे तो अब लोग डिजिटली लेन देन पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। नोटबंदी के बाद से धीरे-धीरे करके इसमें तेजी देखी गई और अब लोग कैश बेहद कम रखते हैं और यूपीआई आदि के जरिए पेमेंट ज्यादा करते हैं। यही नहीं, अब लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए भी पेमेंट करते हैं। क्रेडिट कार्ड से आप आज पेमेंट करके लगभग एक महीने बाद बैंक को ये पैसे रिटर्न कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप एक क्रेडिट कार्ड यूजर हैं और अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करवा रहे हैं, तो पहले कुछ बातों को जरूर जान लें। वरना आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

keep these things in your mind while upgrading credit card
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock

इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आपके पास एक बेसिक क्रेडिट कार्ड है और आप इसे अपग्रेड करवा रहे हैं, तो जरूर जान लें कि इस कार्ड के द्वारा खर्च किए गए अमाउंट पर आपको कितना ब्याज देना होगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि ब्याज के साथ कोई अन्य तरह का शुल्क भी हो। कार्ड अपग्रेड करवाने से पहले इसकी जानकारी जरूर लें।
keep these things in your mind while upgrading credit card
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करवा रहे हैं, तो इसकी जानकारी पहले लें कि क्या इसकी सालाना फीस है और अगर है तो कितनी है? अगर आपके पुराने कार्ड के मुकाबले ये ज्यादा है, तो मिलने वाले फायदों की तुलना जरूर करें। अगर आपको फायदा न दिखे, तो कार्ड अपग्रेड करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
keep these things in your mind while upgrading credit card
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आपको कस्टमर केयर सेंटर से कॉल करके क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने के लिए कहा जा सकता है और आपको इस नए कार्ड के तमाम फायदे बताए जाते हैं। ऐसे में यहां पर ये जरूर देखें कि क्या आपको इन फायदों की सच में जरूरत है। अगर नहीं हैं तो कार्ड को अपग्रेड करने से बचें।
विज्ञापन
keep these things in your mind while upgrading credit card
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock

नंबर 4

  • आप जब भी अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करवाएं, तो ध्यान दें कि कहीं आपको अपग्रेड करके बिजनेस कार्ड तो नहीं दिया जा रहा। अगर ऐसा है तो इसे लेने से बचें क्योंकि इस कार्ड को स्वैप करके कैश लेने पर आपको नॉर्मल कार्ड के मुकाबले ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed