Room Heater: सर्दियों का सीजन चल रहा है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव भी काफी बढ़ने लगा है। ऐसे में सर्दियों से राहत पाने के लिए कई लोग रूम हीटर को खरीदकर लाते हैं। हालांकि, रूम हीटर को खरीदते समय आपको कई बातों के बारे में जानना जरूरी है। रूम हीटर का उपयोग करने से आपकी सेहत पर कई तरह के बुरे असर पड़ सकते हैं। ऐसे कई हीटर बाजार में बिक रहे हैं, जिनका उपयोग करने पर कमरे में नमी की मात्रा कम हो जाती है। इस तरह के हीटर का लंबे समय तक कमरे में उपयोग करने से ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो जाती है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में समस्या होती है। अगर आप बाजार से रूम हीटर खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको रूम हीटर को खरीदते समय रखना चाहिए ताकि आपकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।
Room Heater: हीटर खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना आपकी सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन