फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: पानी का प्लांट लगाकर कर सकते हैं लाखों में कमाई, ऐसे करें इस बिजनेस की शुरुआत

Thu, 28 Dec 2023 10:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India
How To Start Water Plant Business In India - फोटो : Istock

How To Start Water Plant Business In India: देश में इन दिनों वाटर प्लांट का बिजनेस काफी लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में आप भी पानी का प्लांट लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। बीते सालों में घर-घर में साफ पीने योग्य पानी की मांग काफी बढ़ी है। ऐसे में घर-घर में अब ज्यादातर लोग बोतल बंद पानी मंगवाकर ही पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा कई लोग वाटर सप्लायर की दुकान पर खुद ही जाकर वहां से पानी खरीदकर लाते हैं। ऐसे में साफ पानी की मांग बढ़ने के बाद इस कारोबार का बाजार भी देश में लगातार व्यापक होता जा रहा है। ऐसे में यह बिजनेस आपके लिए कमाई का एक शानदार जरिया साबित हो सकता है। देश में कई लोग तो वाटर प्लांट बिजनेस के माध्यम से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप वाटर प्लांट के इस बिजनेस को शुरू करके लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं?

Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India
How To Start Water Plant Business In India - फोटो : istock

इसमें सबसे पहले आपको कंपनी बनानी है। कंपनी बनाने के बाद इसका कंपनी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कराएं। इन सब के अलावा आपको 1000 से लेकर 1500 फीट जगह की जरूरत होगी, जहां आप बोरिंग, आरओ, चिलर मशीन, केन आदि जरूरी सामानों को रख सकें। 

Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India
How To Start Water Plant Business In India - फोटो : istock

ये सब करने के बाद आपको अपने बिजनेस को लेकर प्रशासन से लाइसेंस और आईएसआई नंबर लेना है। इसके बाद आपको 20 लीटर की कैपिसिटी वाले 100 जार को खरीदना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India
How To Start Water Plant Business In India - फोटो : पिक्साबे

इसके अलावा बोरिंग, आरओ, चिलर मशीन इन सबको मिलाकर आपका करीब 4 से 5 लाख रुपये तक का खर्च आएगा। प्लांट लगाने के बाद अगर आप रोजाना करीब 1 हजार लीटर पानी को प्यूरीफाई करके बेचते हैं। ऐसे में आप हर महीने 30 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की कमाई इस बिजनेस के माध्यम से कर सकते हैं। 

Bike Tips: सर्दियों में नहीं हो रही बाइक स्टार्ट, तो करें ये काम, सेकेंडों में हो जाएगी चालू

विज्ञापन
Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India
How To Start Water Plant Business In India - फोटो : istock

सालाना आधार पर इस कमाई की गणना करें, तो आप करीबन 3.60 लाख से लेकर 6 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर लोगों को आपका पानी पसंद आता है, तो कमाई और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed