Free Ration: अगर आप देखेंगे तो जालसाज लोगों को ठगने के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। हर दिन किसी न किसी तरीके से वो लोगों को ठगते हैं। कभी झूठी केवाईसी के नाम पर, तो कभी कोई ऑफर्स या लालच देकर आदि। ऐसे में लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं। यही नहीं, अब तो जालसाज उन लोगों को भी ठगने से बाज नहीं आ रहे, जिन्हें सरकार की तरफ से मुफ्त राशन मिलता है। दरअसल, जालसाज लोगों को मुफ्त राशन के नाम पर पहले अपनी बातों में फंसाते हैं और फिर उनको ठग लेते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64fafc5bb43fbab30d0312e7","slug":"keep-these-things-in-mind-to-avoid-fraud-in-the-name-of-free-ration-2023-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुफ्त सरकारी राशन लेने वाले सावधान: कहीं आप न हो जाएं ठगी का शिकार, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
मुफ्त सरकारी राशन लेने वाले सावधान: कहीं आप न हो जाएं ठगी का शिकार, इन बातों का रखें ध्यान
Fri, 08 Sep 2023 04:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 08 Sep 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त राशन के नाम पर ठगी का शिकार न हो जाएं आप।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त राशन के नाम पर ठगी का शिकार न हो जाएं आप।
- फोटो : istock
इन बातों का रखें खास ध्यान:-
नंबर 1
- अगर आपके पास ऐसा कोई कॉल आता है, जिसमें कॉल करने वाला शख्स खुद को खाद्य एवं रसद विभाग का अधिकारी बताता है और फिर बैंकिंग जानकारी अपडेट करने के नाम पर वो आपसे आपकी कोई गोपनीय जानकारी (बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड नंबर और सीवीवी) मांगता है, तो कभी शेयर न करें। ध्यान रखें कि कभी भी संबंधित विभाग का अधिकारी ऐसे कॉल नहीं करता है और न ही कोई जानकारी मांगता है।
मुफ्त राशन के नाम पर ठगी का शिकार न हो जाएं आप।
- फोटो : istock
नंबर 2
- ऐसे कॉल से बचकर रहें, जिनमें कोई आपसे आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को मांगे। आरबीआई कहता है कि अपना ओटीपी कभी किसी को शेयर न करें। ध्यान रखें कि अगर आप ओटीपी किसी को देते हैं, तो आपके बैंक खाते से आपकी मेहनत की कमाई निकल सकती है। दरअसल, ये जालसाज आपको संबंधित विभाग का अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और फिर राशन कार्ड के नाम पर आपसे ओटीपी मांगते हैं। इन्हें ये कभी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्त राशन के नाम पर ठगी का शिकार न हो जाएं आप।
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपके पास कोई ऐसा कॉल आ सकता है, जिसमें आपको डराया जाए कि आपका राशन कार्ड बंद होने वाला है या किसी शख्स का नाम कटने वाला है। ऐसे में वो आपसे आपकी जानकारी मांग सकता है, लेकिन न तो इस कॉल पर कभी विश्वास करें और न ही कोई जानकारी शेयर करें। अगर आपको इस बारे में जानकारी लेनी है, तो अपने राशन डीलर से जाकर मिलें या संबंधित कार्यालय में जाकर जानकारी लें।
विज्ञापन
मुफ्त राशन के नाम पर ठगी का शिकार न हो जाएं आप।
- फोटो : istock
नंबर 4
- आजकल सबसे ज्यादा ठगी फर्जी लिंक के जरिए होती हुई नजर आ रही है। जालसाज आपको कोई लिंक भेजकर इस पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरने के लिए कहते हैं। पर सावधान रहें, क्योंकि आप जैसे ही इन लिंक पर क्लिक करते हैं वैसे ही आपका मोबाइल हैक हो जाता है और आपके खाते से रकम निकल जाती है। ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें।