Tips For Medical Insurance: हमारे आसपास कई तरह की बीमारियां मौजूद हैं जो हमें पलक झपकते ही अपना शिकार बना सकती हैं। इसलिए इस दौड़ती-भागती जिंदगी में ये ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। वरना बीमार पड़ने पर हमें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ सकता है, जिसमें डॉक्टर की फीस से लेकर दवाओं का खर्च और अस्पताल के खर्च के कारण हमें काफी पैसे लगाने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो हेल्थ इंश्योरेंस लेकर अपने इन खर्चों पर लगाम लगा सकते हैं और ये मेडिकल इंश्योरेंस आपके भविष्य में सबसे ज्यादा काम आता है। पर एक बात का खास ध्यान रखें कि जब भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस लें, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
{"_id":"64b67ec24a2789a7460e28a1","slug":"keep-these-things-in-mind-before-buying-health-insurance-2023-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: मेडिकल इंश्योरेंस खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की खबर: मेडिकल इंश्योरेंस खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना
Tue, 18 Jul 2023 05:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 18 Jul 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : istock
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय ये बातें जरूर जान लें:-
नंबर 1
- हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय ध्यान दें कि इसे कम उम्र में ही खरीदें। इससे होगा ये कि आपका प्रीमियम बाकी की तुलना में कम होगा और आपको ज्यादा कवरेज मिल सकता है। जबकि, ज्यादा उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस करवाने पर ये सुविधा नहीं मिल पाती है और अगर मिलती है, तो उसके लिए प्रीमियम भी ज्यादा चुकाना पड़ता है।
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- आप जब भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस लें, तो ये जान लें कि हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद में कितना खर्च कवर किया जा रहा है। साथ ही इस बात को सुनिश्चित करें कि इसमें हेल्थ चेकअप की सुवधा है या फिर नहीं है। वहीं, वेटिंग पीरियड कितना है, इसकी भी जानकारी लें आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : Istock
नंबर 3
- आप जब भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस लें, तो ध्यान रखें कि अपनी मेडिकल हिस्ट्री न छुपाएं यानी अगर आपको कोई गंभीर बीमारी पहले से है, तो उसकी जानकारी जरूर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो जब कभी भविष्य में आप क्लेम करते हैं, तो आपको इसमें दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- जब भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस खरीदें, तो कई कंपनियों के प्लान की तुलना जरूर करें। ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन तक कई हेल्थ प्लान मिलेंगे। आप सभी के प्रीमियम और फायदों की तुलना कर सकते हैं। साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस के नियम व शर्ते पढ़ना बिल्कुल न भूलें। वरना भविष्य में आपको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।