फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tree Farming Business Plan: लगा सकते हैं ये तीन तरह के पेड़, कमाई हो सकती है करोड़ों में, जानें कैसे

Tue, 18 Jul 2023 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Jul 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
Do you know about Tree Farming Business Plan: Mahogany and Sagwan tree cost and profit
पेड़ लगाकर कैसे कमाई कर सकते हैं? - फोटो : Istock

Tree Farming Business Plan: लगभग हर कोई चाहता है कि वो कोई ऐसा काम करे, जिसमें उसकी काफी कमाई हो। इसके लिए जहां एक तरफ लोग कई तरह की स्कीम में निवेश करते हैं, तो कई लोग कई बिजनेस आइडिया पर भी काम करते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि आप अपना खुद का बिजनेस करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। जैसे- अगर आप चाहें तो कुछ पेड़ों को लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। हालांकि, आपको इन पेड़ों को लगाने के बाद कुछ सालों का इंतजार करना होता है, लेकिन उसके बाद आप इन पेड़ों की लकड़ी बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से पेड़ हैं, जिन्हें लगाकर आप बंपर कमाई कर सकते हैं...

Do you know about Tree Farming Business Plan: Mahogany and Sagwan tree cost and profit
पेड़ लगाकर कैसे कमाई कर सकते हैं? - फोटो : Istock

ये हैं वो पेड़, जो हो सकते हैं बंपर कमाई का जरिया:-

महोगनी का पेड

  • कमाई करने के लिए आप महोगनी के पेड़ लगा सकते हैं। इस पेड़ की लकड़ी लंबे समय तक टिकती है और इसकी लकड़ी पर पानी का भी असर नहीं होता है। इसी वजह से इस पेड़ की लकड़ी की मांग बाजार में ज्यादा है। मौजूदा समय में महोगनी के पेड़ की लकड़ी की कीमत लगभग 2 हजार रुपये से लेकर 2500 रुपये किलो है।
Do you know about Tree Farming Business Plan: Mahogany and Sagwan tree cost and profit
पेड़ लगाकर कैसे कमाई कर सकते हैं? - फोटो : अमर उजाला

चंदन का पेड़

  • चंदन के पेड़ को लगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है। हालांकि, इस पेड़ को लगाने के बाद तैयार होने में समय लगता है, लेकिन जब ये पेड़ तैयार हो जाता है तब इस पेड़ की लकड़ी को 2 से 5 लाख रुपये तक में बाजार में बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know about Tree Farming Business Plan: Mahogany and Sagwan tree cost and profit
पेड़ लगाकर कैसे कमाई कर सकते हैं? - फोटो : एएनआई
  • बाजार में चंदन की लकड़ी की काफी मांग है, जिसके चलते इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। आप अगर एक हेक्टेयर में लगभग 600 चंदन के पेड़ लगाते हैं, तो आप इनकी लकड़ी को बेचकर करोड़ों रुपये की कमाई आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Do you know about Tree Farming Business Plan: Mahogany and Sagwan tree cost and profit
पेड़ लगाकर कैसे कमाई कर सकते हैं? - फोटो : Istock

सागवान का पेड़

  • आप सागवान का पेड़ लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस पेड़ की लकड़ियों को काफी मजबूत माना जाता है, जिसके कारण कंस्ट्रक्शन के कामों में इसी पेड़ की लकड़ी की मांग रहती है और इन्हें इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे में तैयार होने के बाद प्रति पेड़ की मोटाई और लंबाई के हिसाब से बात करें, तो एक पेड़ की कीमत 25 से 40 हजार रुपये या इससे भी ज्यादा हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed