फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: भूलकर न छोड़े कार में पानी की बोतल, वरना लग सकती है आग

Tue, 19 Nov 2024 02:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

अगर आप भी कार चलाते हैं तो शायद आपको ये नहीं पता होगा कि पानी की बोतल के कारण आपकी कार में आग लग सकती है? आप यहां इसके कारण और बचाव के तरीके जान सकते हैं।

विज्ञापन
Kaam Ki Baat: A water bottle can cause a car fire
पानी की बोतल से कार में आग कैसे लग सकती है? - फोटो : Amar Ujala

Car Tips in Hindi: लोग अपनी सुविधा के लिए कार खरीदते हैं और दफ्तर व अन्य जगहों पर इससे सफर करते हैं। बारिश में कार सफर करने के लिए सबसे सही मानी जाती है और वहीं गर्मी में कार में एसी होने के कारण लोगों को कार से सफर करना पसंद होता है। हालांकि, गर्मी के मौसम में या आमतौर पर भी लोग अपनी कार में पानी की बोतल रखकर चलते हैं। ऐसा इसलिए ताकि सफर के दौरान प्यास लगे तो वो पानी पी लें। दूसरी तरफ जब लोग अपनी कार को खड़ी कर देते हैं तो वो उस पानी की बोतल को नहीं निकालते, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ये पानी की बोतल आपकी कार में आग लगाने की वजह बन सकती है? जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके कारण क्या हैं और आप इससे कैसे बचाव कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Kaam Ki Baat: A water bottle can cause a car fire
पानी की बोतल से कार में आग कैसे लग सकती है? - फोटो : Adobe Stock

आग कैसे लग सकती है?
 

  • आमतौर पर अगर देखेंगे तो समझ आता है कि पानी तो आग को बुझाता है। ऐसे में पानी की बोतल से भला कैसे आग लग सकती है? ये सवाल अगर आपके मन में आ रहा है तो इसमें कोई गलत नहीं है क्योंकि पानी तो कोई ज्वलनशील पदार्थ भी नहीं है जिससे आग लग जाए।
Kaam Ki Baat: A water bottle can cause a car fire
पानी की बोतल से कार में आग कैसे लग सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • पर यहां ये समझना होगा कि जब पानी की प्लस्टिक की बोतल गाड़ी में रखी होती है और उस पर सूर्य की किरणें पड़ती है, तो यही पानी की बोतल मैग्निफाइंग ग्लास बन जाती है और उसी तरह काम भी करती है। ये स्थिति उस वक्त ज्यादा होने की संभावना हो जाती है जब धूप तेज हो और कार इसी तेज धूप में खड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaam Ki Baat: A water bottle can cause a car fire
पानी की बोतल से कार में आग कैसे लग सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां ये भी जानते चलें कि जब किसी प्लास्टिक के सामान को धूप के पास ले जाया जाता है या उस पर तेजी से सूर्य की किरणें पड़ती है तो वो प्लास्टिक मुलायम हो जाता है। इसे आप पानी की बोतल से समझ सकते हैं। इसलिए इससे डैशबोर्ड, सीट कवर में आग लग सकती है जो विकराल रूप भी ले सकती है।
विज्ञापन
Kaam Ki Baat: A water bottle can cause a car fire
पानी की बोतल से कार में आग कैसे लग सकती है? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का रखें ध्यान, तभी होगा बचाव:-

  • आप सफर के दौरान कार में पानी की बोतल लेकर जा रहे हैं तो उसे सीट के ऊपर या ऐसी जगह पर न रखें, जहां पर सूर्य की रोशनी पड़ती है
  • आप प्लास्टिक की पानी की बोतल के बाहर कोई कपड़ा लपेट सकते हैं
  • कोशिश करें कि कार को छाया में ही खड़ा करें, ताकि कार में धूप न पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed