फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Turkey Boycott: हर साल इतने भारतीय जाते हैं तुर्की घूमने, जानें क्यों कहां जा रहा है फिलहाल वहां जानें से बचें

Sat, 10 May 2025 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 May 2025 12:05 PM IST
सार

Not Safe Travel To Turkey: जिस तरह से तुर्की ने पाकिस्तान का मदद की है उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में लोग तुर्की घूमने न जाने की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
Is It Safe to Travel to Turkey Important Reasons Why You Should Think Twice
तुर्की घूमने जाने से भारतीयों का इंकार। - फोटो : Amar Ujala

Turkey Tourism Boycott: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर घूमना, नई-नई जगहों पर जाना और नई-नई चीजों को देखना और अपने कैमरे में कैद करना न पसंद हो। इसके लिए लोग घूमने जाते हैं। आप भी कहीं न कहीं घूमने जाते ही होंगे और लोग तो देश ही नहीं बल्कि, देश के बाहर भी यात्रा पर जाते हैं। 



ये भी पढ़ें:- Ind Pak War: अगर पाकिस्तान से हुआ युद्ध तो क्या नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? यहां जानें जवाब

जैसे, लोग अमेरिका, न्यूजीलैंड, दुबई जैसी जगहों पर घूमने जाते हैं। इसके अलावा भी एक जगह ऐसी है जहां पिछले कुछ वर्षों में खासतौर पर भारतीय पर्यटक काफी संख्या में पहुंचा है और वो जगह है तुर्की, लेकिन अब तुर्की जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं और भारतीय पर्यटक यहां जानें से बच रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Is It Safe to Travel to Turkey Important Reasons Why You Should Think Twice
शहबाज शरीफ के साथ तुर्किए के राष्ट्रपति। - फोटो : एक्स/@शहबाज शरीफ

क्यों हो रहा है तुर्की का विरोध?

  • दरअसल, जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है उसमें तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की। कराची बंदरगाह पर तुर्की द्वारा भेजी गई सैन्य मदद देखी गई और साथ ही जो ड्रोन पाकिस्तान ने भारत में दागे, वो भी तुर्की के ही हैं। ऐसे में जैसे ही ये बात सामने आई तो भारतीयों ने सोशल मीडिया से लेकर अपनी चर्चाओं तक में तुर्की का विरोध करना शुरू कर दिया।
Is It Safe to Travel to Turkey Important Reasons Why You Should Think Twice
तुर्की घूमने जाने से भारतीयों का इंकार। - फोटो : Adobe Stock

तुर्की जाने से बच रहे हैं भारतीय

  • यहां ये जान लें कि तुर्की और अजरबैजान घूमने के लिए दुनिया ही नहीं बल्कि, भारत से काफी ज्यादा संख्या में लोग हर साल जाते हैं। इसलिए अब सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की जा रही है कि वे तुर्की की यात्रा पर न जाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is It Safe to Travel to Turkey Important Reasons Why You Should Think Twice
तुर्की घूमने जाने से भारतीयों का इंकार। - फोटो : Adobe Stock

2024 में इतने भारतीय गए हैं तुर्की घूमने?

  • रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में लगभग 3.3 लाख भारतीय टूरिस्ट तुर्की घूमने गए थे। इसके अलावा 2024 में ही अजरबैजान में लगभग 2.4 लाख भारतीय घूमने गए। ऐसे में इस यात्रा के लिए हर यात्री ने औसतन लगभग 1 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 85 हजार रुपये (भारतीय रुपये में) खर्च किए। इससे तुर्की जैसे देश ने सिर्फ ट्रैवल से करोड़ों रुपये की मोटी कमाई। वहीं, तुर्की पर्यटन बोर्ड ने जानकारी दी थी कि वर्ष 2023 में दुनियाभर से 6.22 करोड़ पर्यटक आए और इसमें भारत के लोगों की संख्या 20.7 प्रतिशत बढी।
विज्ञापन
Is It Safe to Travel to Turkey Important Reasons Why You Should Think Twice
तुर्की घूमने जाने से भारतीयों का इंकार। - फोटो : Adobe Stock

क्यों की जा रही है तुर्की घूमने न जाने की अपील?

  • जैसा की तुर्की भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद कर रहा है, जो किसी भी भारतीय को सही नहीं लग रही। ऐसे समय में जब ज्यादातर देश पाकिस्तान के खिलाफ हैं, तब तुर्की पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर तुर्की को बायकॉट करने की बात की जा रही है और भारतीयों से अपील की जा रही है कि तुर्की घूमने न जाए ताकि तुर्की को टूरिज्म से होने वाले आर्थिक लाभ को कम किया जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed