IRCTC Train Ticket: हर रोज भारतीय ट्रेन से एक बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। भारतीय रेलवे भी कई ट्रेनें चलाता है ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। हालांकि, आपको अगर ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको इसके लिए पहले से टिकट बुक करना पड़ता है क्योंकि कई रूट ऐसे हैं जहां कई महीनों पहले ही टिकट करने पर मिलती है। वहीं, दूसरी तरफ कई लोग अभी भी ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं जिसके लिए उन्हें टिकट के दाम से अधिक चार्ज देना पड़ता है, लेकिन अगर आप चाहें तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट से खुद ही घर बैठे आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"667fc5d4466ec79b8409aaa3","slug":"irctc-train-ticket-how-to-book-train-tickets-without-the-help-of-broker-2024-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन टिकट बुक करने के लिए नहीं होना पड़ेगा ब्रोकर पर निर्भर, घर बैठे खुद ऐसे करें बुक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन टिकट बुक करने के लिए नहीं होना पड़ेगा ब्रोकर पर निर्भर, घर बैठे खुद ऐसे करें बुक
Sat, 29 Jun 2024 02:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
- फोटो : Amar Ujala
ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
- फोटो : istock
घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी ट्रेन से कहीं जाना है तो आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से ही घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं
- आपको इसके लिए पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होगा
ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है
- फिर आपको अपनी आईडी दर्ज करनी है
- इसके बाद आपको पासवर्ड भरना है और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी दर्ज करके लॉगिन कर लेना है
- अब आपका आईआरसीटीसी अकाउंट लॉगिन हो जाएगा, अगर आपका अकाउंट नहीं है तो 'रजिस्टर' पर क्लिक करके पहले इसे बना लें
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन पर ट्रेनों की सूची दिखाई देगी जिसमें ट्रेनों की समय सारणी दी होगी
- आप यहां देख सकते हैं कि आपको कौन सी क्लास बुक करनी है, उसका किराया कितना है और ट्रेन में सीट खाली हैं या नहीं
- ऐसे में आपको अब वो ट्रेन चुननी है जिससे यात्रा करनी है और इसके बाद क्लास चुनकर आगे बढ़ें
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको यात्रियों का नाम और उम्र जैसी मांगी गई जानकारियां यहां भरनी हैं
- फिर आपको ऑनलाइन मोड से पेमेंट करनी है, आप यहां यूपीआई से भी पेमेंट कर सकते हैं
- पेमेंट करने के बाद आपकी ट्रेन टिकट बुक हो जाती है।