फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Ticket Rules: अगर आप भी करवा रहे हैं ट्रेन टिकट कैंसिल तो पहले जरूर जान लें नियम, वरना रिफंड आएगा जीरो

Sat, 21 Dec 2024 08:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Dec 2024 08:35 AM IST
सार

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए भारतीय रेलवे के नियमों को जानना भी जरूरी हो जाता है। इससे आपको यात्रा के दौरान तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ता है। जैसे, ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने के नियम के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Train Ticket Cancellation Rules Know Guidelines to Avoid Losing Your Refund
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : AdobeStock

Indian Railways Ticket Cancellation Rules For Passengers in Hindi: अगर आप भारतीय ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको यहां कई तरह की सुविधाएं मिलती है। आपको ट्रेन में एसी क्लास में एसी की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था और खानपान भी ट्रेनों में मिलता है। लंबी दूरी के सफर को ट्रेन से लोग आसानी से पूरा कर लेते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर भारतीय रेलवे कई स्पेशन ट्रेनें भी चलाता है ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान दिक्कतें न हो।



आपको ट्रेन में यात्रा करने के लिए बस ट्रेन टिकट बुक करनी होती है जिसके बाद आप सफर कर सकते हैं, लेकिन कई बार किसी कारण की वजह से लोगों को अपनी ट्रेन टिकट भी कैंसिल करवानी पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी कोई अपनी ट्रेन टिकट कैंसिल करवा रहे हैं तो आप पहले भारतीय रेलवे के टिकट कैंसिलेशन के नियमों के बारे में जरूरी जान लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको रिफंड नहीं मिलता है यानी जीरो रुपये मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं टिकट कैंसिलेशन के नियम क्या हैं। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

IRCTC Train Ticket Cancellation Rules Know Guidelines to Avoid Losing Your Refund
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock

टिकट कैंसिलेशन को लेकर क्या कहता है भारतीय रेलवे का नियम?

चार्ट बनने के बाद न करें टिकट कैंसिल

  • अगर आपने कहीं यात्रा करने के लिए ट्रेन टिकट बुक की है और आपको किसी कारण उस टिकट को कैंसिल करवाना पड़ रहा है, तो जान लें चार्ट बनने के बाद ट्रेन टिकट कैंसिल न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको रिफंड का एक भी रूपया वापस नहीं मिलता है। ये हम नहीं बल्कि, भारतीय रेलवे का नियम कहता है।
IRCTC Train Ticket Cancellation Rules Know Guidelines to Avoid Losing Your Refund
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां जान लें कि ट्रेन चलने से (जहां से ट्रेन अपनी यात्रा की शुरुआत करती है) चार घंटे पहले रेलवे की तरफ से चार्ट बनाया जाता है। इस चार्ट में ये जानकारी होती है कि कौन से यात्री को कौन सी सीट दी गई है। ऐसे में अगर आप इस चार्ट के बनने के बाद अपनी ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं तो आपको जीरो रुपये रिफंड मिलते हैं, लेकिन अगर आप चार्ट बनने के पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं तो आपको रिफंड दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Train Ticket Cancellation Rules Know Guidelines to Avoid Losing Your Refund
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : AdobeStock

कितने पैसे मिलते हैं रिफंड? 

  • जैसा कि चार्ट बनने से पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर रेलवे की तरफ से आपको रिफंड दिया जाता है। हालांकि, आपको कितने पैसे वापस मिलेंगे ये सब समय पर तय करता है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप कोई टिकट यात्रा के 10 दिन पहले कैंसिल कर रहे हैं तो आपको ज्यादा पैसे वापस मिल सकते हैं। जबकि, 1 दिन पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर आपको रिफंड में कम पैसे वापस मिल सकते हैं।
विज्ञापन
IRCTC Train Ticket Cancellation Rules Know Guidelines to Avoid Losing Your Refund
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : AdobeStock

कंफर्म तत्काल टिकट का नियम

  • भारतीय रेलवे यात्रियों को यात्रा के एक दिन पहले भी ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा देता है जिसे तत्काल टिकट कहा जाता है। अगर आपने कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कराई है और आप इसे कैंसिल करवाते हैं तो आपको रिफंड में जीरो रूपये मिलते हैं यानी रेलवे की तरफ से आपको कोई रिफंड नहीं दिया जाता है। वहीं, वेटिंग तत्काल टिकट बुक होने पर अगर ये कंफर्म नहीं होती है तो ये अपने आप कैंसिल हो जाती है जिसमें सर्विस चार्ज काटकर आपको टिकट के बाकी पैसे वापस कर दिए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed