Indian Railways Ticket Cancellation Rules For Passengers in Hindi: अगर आप भारतीय ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको यहां कई तरह की सुविधाएं मिलती है। आपको ट्रेन में एसी क्लास में एसी की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था और खानपान भी ट्रेनों में मिलता है। लंबी दूरी के सफर को ट्रेन से लोग आसानी से पूरा कर लेते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर भारतीय रेलवे कई स्पेशन ट्रेनें भी चलाता है ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान दिक्कतें न हो।
आपको ट्रेन में यात्रा करने के लिए बस ट्रेन टिकट बुक करनी होती है जिसके बाद आप सफर कर सकते हैं, लेकिन कई बार किसी कारण की वजह से लोगों को अपनी ट्रेन टिकट भी कैंसिल करवानी पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी कोई अपनी ट्रेन टिकट कैंसिल करवा रहे हैं तो आप पहले भारतीय रेलवे के टिकट कैंसिलेशन के नियमों के बारे में जरूरी जान लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको रिफंड नहीं मिलता है यानी जीरो रुपये मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं टिकट कैंसिलेशन के नियम क्या हैं। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
टिकट कैंसिलेशन को लेकर क्या कहता है भारतीय रेलवे का नियम?
चार्ट बनने के बाद न करें टिकट कैंसिल
- अगर आपने कहीं यात्रा करने के लिए ट्रेन टिकट बुक की है और आपको किसी कारण उस टिकट को कैंसिल करवाना पड़ रहा है, तो जान लें चार्ट बनने के बाद ट्रेन टिकट कैंसिल न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको रिफंड का एक भी रूपया वापस नहीं मिलता है। ये हम नहीं बल्कि, भारतीय रेलवे का नियम कहता है।
3 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- यहां जान लें कि ट्रेन चलने से (जहां से ट्रेन अपनी यात्रा की शुरुआत करती है) चार घंटे पहले रेलवे की तरफ से चार्ट बनाया जाता है। इस चार्ट में ये जानकारी होती है कि कौन से यात्री को कौन सी सीट दी गई है। ऐसे में अगर आप इस चार्ट के बनने के बाद अपनी ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं तो आपको जीरो रुपये रिफंड मिलते हैं, लेकिन अगर आप चार्ट बनने के पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं तो आपको रिफंड दिया जाता है।
4 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है?
- फोटो : AdobeStock
कितने पैसे मिलते हैं रिफंड?
- जैसा कि चार्ट बनने से पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर रेलवे की तरफ से आपको रिफंड दिया जाता है। हालांकि, आपको कितने पैसे वापस मिलेंगे ये सब समय पर तय करता है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप कोई टिकट यात्रा के 10 दिन पहले कैंसिल कर रहे हैं तो आपको ज्यादा पैसे वापस मिल सकते हैं। जबकि, 1 दिन पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर आपको रिफंड में कम पैसे वापस मिल सकते हैं।
5 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है?
- फोटो : AdobeStock
कंफर्म तत्काल टिकट का नियम
- भारतीय रेलवे यात्रियों को यात्रा के एक दिन पहले भी ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा देता है जिसे तत्काल टिकट कहा जाता है। अगर आपने कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कराई है और आप इसे कैंसिल करवाते हैं तो आपको रिफंड में जीरो रूपये मिलते हैं यानी रेलवे की तरफ से आपको कोई रिफंड नहीं दिया जाता है। वहीं, वेटिंग तत्काल टिकट बुक होने पर अगर ये कंफर्म नहीं होती है तो ये अपने आप कैंसिल हो जाती है जिसमें सर्विस चार्ज काटकर आपको टिकट के बाकी पैसे वापस कर दिए जाते हैं।