फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सर्दियों में पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतने रुपये है किराया

Wed, 03 Jan 2024 05:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Puri Konark Bhubaneswar From Coimbatore Check Fare Price And Tour Details In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

सर्दियों के सीजन में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर की कई शानदार जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क के सूर्य मंदिर का जिक्र भारत के सांस्कृतिक इतिहास में दो महत्वपूर्ण मंदिरों में किया जाता है। हर साल जून या जुलाई के महीने में होने वाली विश्वविख्यात रथ यात्रा भी पुरी शहर में ही होती है। कोणार्क का सूर्य मंदिर कलिंग वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है। सूर्य मंदिर को एक विशाल रथ के रूप में बनाया गया है, जो कि सूर्य देव का प्रतीक है। ऐसे में सर्दियों के सीजन में अगर आप कहीं घूमना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Puri Konark Bhubaneswar From Coimbatore Check Fare Price And Tour Details In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम EXPLORE PURI-KONARK-BHUBANESWAR EX COIMBATORE है। इसका पैकेज कोड SEA39 है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। 

IRCTC Tour Package For Puri Konark Bhubaneswar From Coimbatore Check Fare Price And Tour Details In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको भुवनेश्वर, चिलका लेक, कोणार्क और पुरी घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 जनवरी, 2024 को कोयंबटूर से हो रही है। 

PVC Aadhaar Card: 50 रुपये में ऐसे बनवाएं अपना पीवीसी आधार कार्ड, न भीगेगा और न होगा जल्दी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Puri Konark Bhubaneswar From Coimbatore Check Fare Price And Tour Details In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। यात्रा के दौरान आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। यहां आपके रुकने से लेकर खाने-पीने हर चीज का बंदोबस्त किया जाएगा। फ्लाइट के अलावा लोकल इलाकों में घुमाने के लिए आपके लिए बस का इंतजाम भी किया गया है।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Puri Konark Bhubaneswar From Coimbatore Check Fare Price And Tour Details In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : पिक्साबे

अगर आप अकेले इस टूर का आनंद लेना चाहते हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 60,700 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 46,980 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 43,850 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed