{"_id":"696a2ec07b604afdaa07b00e","slug":"irctc-launches-kerala-lush-green-hills-tour-package-check-price-and-facilities-2026-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: केरल की खूबसूरती देखने का सुनहरा मौका, आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिल रही ये खास सुविधाएं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: केरल की खूबसूरती देखने का सुनहरा मौका, आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिल रही ये खास सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:08 PM IST
सार
IRCTC Kerala Tour Package 2026: आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए केरल घूमने का एक किफायती और शानदार टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज में प्राकृतिक सुंदरता, आरामदायक यात्रा और जरूरी सुविधाओं का बेहतरीन संयोजन देखने को मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kerala Tour Package
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
IRCTC Kerala Tour Package Full Details: अगर आप इस जनवरी महीने में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) ने आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम केरल लश ग्रीन हिल्स है। यह टूर पैकेज खासतौर पर उन पर्यटकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, पहाड़ों और बैकवॉटर का अनुभव एक ही सफर में पाना चाहते हैं।
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन की अवधि का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 21 जनवरी, 2026 को कोच्चि से हो रही है। इस पैकेज में यात्रियों को केरल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और अलेप्पी में घूमया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक बजट फ्रेंडली टूर पैकेज है।
2 of 5
IRCTC Kerala Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं मिल रही हैं, ताकि उन्हें यात्रा के समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस पैकेज में आईआरसीटीसी की ओर से कैब की सुविधा दी जाएगी। पैकेज के अंतर्गत आपके ठहरने के लिए अच्छे होटलों की व्यवस्था की गई है।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको भोजन की सुविधा भी मिल रही है। इससे यात्रियों को अलग से खाने की चिंता नहीं करनी होगी। पैकेज में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिल रहा है। यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो कम समय में ज्यादा जगहें घूमना चाहते हैं।
आप आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस टूर पैकेज को आसानी से बुक कर सकते हैं। केरल लश ग्रीन हिल्स पैकेज न सिर्फ बजट फ्रेंडली है बल्कि इसे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
वहीं बात अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें तो अगर आप अकेले यात्रा करने की सोच रहे हैं। ऐसे में आपको 37,185 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 19,120 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 14,805 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।