फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Ticket Booking: बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए ऐसे करें ट्रेन टिकट बुक, ये रहा सरल तरीका

Wed, 01 Jun 2022 03:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Jun 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
IRCTC : Know How to Book IRCTC Train Ticket Online Without Paying Extra Charges Full Details News in Hindi
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

आज के समय में हर कोई किसी न किसी काम के कारण एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करता है, जिसके लिए लोग अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। कोई अपने वाहन से, कोई बस से तो कोई प्लेन से यात्रा करना पसंद करता है। वहीं, काफी संख्या में लोग ट्रेन से भी यात्रा करते हैं। रोजाना भारतीय रेलवे देश की अलग-अलग जगहों के लिए एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। वहीं, ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं लोगों को काफी पसंद भी आती हैं। सोने की सुविधा, कंफर्ट सीट के अलावा शौचालय की व्यवस्था भी उसमें रहती है। वहीं, आप अगर रेल से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको पहले से टिकट बुक करवाना होता है। इसके लिए अब भी कई लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर टिकट काउंटर से टिकट खरीदते हैं या कई लोग ब्रोकर से टिकट बुक करवाते हैं, जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है। लेकिन आप चाहें तो आप ऑनलाइन तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अलग से चार्ज भी नहीं देना होता है। तो चलिए आपको इसका सरल तरीका बताते हैं...

IRCTC : Know How to Book IRCTC Train Ticket Online Without Paying Extra Charges Full Details News in Hindi
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ट्रेन टिकट बुक करने का ये रहा तरीका:-

स्टेप 1

  • आप घर बैठे-बैठे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर विजिट करना है।
IRCTC : Know How to Book IRCTC Train Ticket Online Without Paying Extra Charges Full Details News in Hindi
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको यहां पर जाकर 'रजिस्टर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें आपको अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी बाकी अन्य जानकारी भरनी है। इसके बाद एक आईडी चुनें और पासवर्ड बनाकर लॉगिन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC : Know How to Book IRCTC Train Ticket Online Without Paying Extra Charges Full Details News in Hindi
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आप एप पर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्जकर लॉगिन कर लें। फिर यात्रा की तारीख और कहां से ट्रेन लेनी है और कहां जाना है, ये दोनों स्टेशन चुनकर सर्च पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
IRCTC : Know How to Book IRCTC Train Ticket Online Without Paying Extra Charges Full Details News in Hindi
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : i stock

स्टेप 4

  • अब आपके सामने आपके द्वारा चुनी गई रुट की कई सारी ट्रेनों की सूची आ जाएगी। इसमें से अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास चुनकर 'बुक नाउ' पर क्लिक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed