फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: काशी, अयोध्या, प्रयागराज और गया की धार्मिक यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानिए किराया

Thu, 05 Dec 2024 08:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 08:16 PM IST
सार

काशी, अयोध्या, प्रयागराज और गया भारत के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के शहर हैं। ये शहर भारत की संस्कृति और सभ्यता के गहरे आयामों को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
IRCTC KASHI WITH AYODHYA PRAYAGRAJ AND GAYA TOUR PACKAGE FROM COIMBATORE
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको काशी, अयोध्या, प्रयागराज और गया की धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज और गया भारत के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के शहर हैं। ये शहर भारत की संस्कृति और सभ्यता के गहरे आयामों को दर्शाते हैं। हर साल देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रर्द्धालू यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है। इसके अलावा प्रयागराज संगम और कुंभ के लिए प्रसिद्ध है। वहीं अयोध्या भगवान राम की नगरी है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC KASHI WITH AYODHYA PRAYAGRAJ AND GAYA TOUR PACKAGE FROM COIMBATORE
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KASHI WITH AYODHYA PRAYAGRAJ AND GAYA EX COIMBATORE है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इसका पैकेज कोड SEA16 है। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं।

Ayushman Card: क्या देश के सभी अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज, जानिए नियम

IRCTC KASHI WITH AYODHYA PRAYAGRAJ AND GAYA TOUR PACKAGE FROM COIMBATORE
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसके अलावा बाकी जगहों पर आपको कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 दिसंबर, 2024 को कोयंबटूर से हो रही है।

UPI: यूपीआई से गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं पैसे, तो परेशान होने की बजाए तुरंत करें ये काम 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC KASHI WITH AYODHYA PRAYAGRAJ AND GAYA TOUR PACKAGE FROM COIMBATORE
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत सफर करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी होगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी चीजों का बंदोबस्त किया जाएगा। 

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए नेपाल, इतना है किराया मिल रही ये सुविधाएं

विज्ञापन
IRCTC KASHI WITH AYODHYA PRAYAGRAJ AND GAYA TOUR PACKAGE FROM COIMBATORE
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 45,580 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 42,460 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,210 रुपये है। 

How To Become Crorepati: 66 रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, ये रहा पूरा गणित 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed