IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023: आईआरसीटीसी समय समय पर यात्रियों के लिए कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कन्याकुमारी रामेश्वरम और मदुरई घूमने का मौका मिल रहा है। मदुरई को पूर्व का एथेंस के नाम से भी जाना जाता है। यह तमिलनाडु का सबसे प्राचीन शहर है। यहां का मीनाक्षी मंदिर हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इस टूर पैकेज में आपको कन्याकुमारी घूमने का भी मौका मिल रहा है। कन्याकुमारी में बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर मिलते हैं। ऐसे में आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: कन्याकुमारी और रामेश्वरम घुमाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये करने होंगे खर्च
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन