IRCTC Goa Tour Package: अगर आप गोवा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी यह प्लानिंग आईआरसीटीसी पूरी कराएगा। आईआरसीटीसी गोवा घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। गोवा काफी खूबसूरत जगह है। यहां आपको कई बेहतरीन रिसॉर्ट्स और खूबसूरत बीच देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर पर्यटन से जुड़ी कई सुविधाएं भी मौजूद हैं। गोवा में रहने वाले लोगों की आधिकारिक भाषा कोंकणी है। पर्यटन के लिहाज से यहां की सेवाएं काफी उम्दा है। इसी वजह से इसको पर्यटकों का शहर भी कहा जाता है। हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। गोवा में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्तूबर से लेकर मार्च तक होता है। अगर आप भी गोवा घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपको यहां पर घूमने का मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम GOA DELIGHT EX VISHAKHAPATNAM (SCBA28A) है। आइए जानते हैं -
IRCTC Tour Package: अब गोवा का प्लान नहीं होगा कैंसिल, IRCTC लाया टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन