फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: इन गर्मियों की छुट्टियों में IRCTC के साथ करिए चारधाम यात्रा, सिर्फ इतने रुपये करने होंगे खर्च

Mon, 19 Jun 2023 11:53 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 Check Badrinath Kedarnath Gangotri Yamunotri Tour Package Price
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Char Dham Yatra Package 2023: गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। अगर आप इस दौरान अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको चारधाम यात्रा करने का मौका मिल रहा है। हिंदू पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार चारधाम यात्रा को काफी शुभ माना गया है। मान्यता कहती है कि चारधाम यात्रा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा उसके जीवन में आने वाली कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। मान्यता यह भी कहती है कि इन जगहों पर जाने से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त करने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आपको चारधाम यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 Check Badrinath Kedarnath Gangotri Yamunotri Tour Package Price
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA BY FLIGHT EX CHENNAI (SMA18) है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ, यमुनोत्री के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। 

IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 Check Badrinath Kedarnath Gangotri Yamunotri Tour Package Price
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के चारधाम यात्रा टूर पैकेज की शुरुआत 28 जून को चेन्नई से हो रही है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से सफर करने का मौका मिल रहा है। वहीं अन्य जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा।

जानना जरूरी: बिजली जाने के बाद खत्म हो गई है इन्वर्टर की बैटरी, तो करें ये काम, नहीं रुकेगी पावर सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 Check Badrinath Kedarnath Gangotri Yamunotri Tour Package Price
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

यात्रा करते समय आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Chardham Yatra Tour Package 2023 Check Badrinath Kedarnath Gangotri Yamunotri Tour Package Price
IRCTC Tour Package - फोटो : istock

वहीं बात अगर किराए की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 74,100 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 61,500 रुपये खर्च करने होंगे। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 60,100 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed