फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: अगर खो गया है टिकट, तो कैसे कर पाएंगे यात्रा? जानें क्या कहता है रेलवे का नियम

Wed, 02 Mar 2022 04:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Mar 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways what to do if your train ticket lost utility news in hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : istock

हमें जब भी ट्रेन से यात्रा करनी पड़ती है, तो इसके लिए पहले टिकट खरीदना पड़ता है। भले ही अब हम ऑनलाइन की तरफ बढ़ चुके हैं, लेकिन मौजूदा समय में टिकट घर से टिकट खरीदने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है। जो लोग ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाते हैं, वो टिकट काउंटर से ही टिकट खरीदकर यात्रा करते हैं। इस बात को शायद किसी को बताना जरूरी नहीं होगा कि ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट कितना जरूरी है? लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका ट्रेन टिकट कहीं गुम हो जाए या कहीं खो जाए, तो फिर आप क्या करेंगे? फिर आप यात्रा कैसे कर पाएंगे? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि इसको लेकर भारतीय रेलवे का एक नियम है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways what to do if your train ticket lost utility news in hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : Istock

क्या है नियम?

  • सोचिए की अगर आपका ट्रेन टिकट कहीं खो गया है, तो ऐसे में आप यात्रा कर सकते हैं। दरअसल, रेलवे के नियम के मुताबिक ऐसी स्थिति में आपको 50 रुपये का जुर्माना देकर नया टिकट लेना होता है। इसके बाद आप अपनी यात्रा आराम से कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आपको 50 रुपये जुर्माना देकर दोबारा टिकट खरीदना पड़ रहा है, तो आपको यहां ये जानना जरूरी है कि आप पर बड़ा फाइन (बिना टिकट यात्रा वाला) जो लग सकता था, वो नहीं लगता है।
Indian Railways what to do if your train ticket lost utility news in hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : istock

कैसे मिलेगा नया टिकट?

  • अगर आपका टिकट खो जाता है, तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले तुरंत टीटीई से संपर्क करना है। आपको उन्हें बताना है कि आपका टिकट खो गया है, और वो आपको नया टिकट जारी कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways what to do if your train ticket lost utility news in hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : istock
  • इसके बाद टीटीई आपसे अतिरिक्त चार्ज लेकर आपके नाम का एक नया टिकट बना देगा। इसके बाद आप आसानी से अपना सफर पूरा कर सकते हैं और वो भी बिना किसी परेशानी के।
विज्ञापन
Indian Railways what to do if your train ticket lost utility news in hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेशन बदलवा भी सकते हैं

  • सोचिए कि अगर आपने कानपुर से गाजियाबाद तक का ट्रेन टिकट लिया है, लेकिन किसी कारण आपको अपने तय स्टेशन से आगे यात्रा करनी पड़ती है, तो आप अपने टिकट को अगले स्टेशन तक बढ़वा सकते हैं। इसके लिए आपको टीटीई से बोलना होता है, जो आपसे एक मामूली शुल्क लेता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed