देश के कोने-कोने से रोजाना काफी ज्यादा संख्या में लोग एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य तक का सफर तय करते हैं। कोई अपने काम से, कोई घूमने के इरादे से, कोई अपने रिश्तेदारों के वहां, तो कोई अपने दफ्तर के काम से सफर करता है। लेकिन जब बात लंबे सफर की आती है, तो लोग भारतीय रेल से ही सफर करना पसंद करते हैं। पूरे भारत में फैले रेल नेटवर्क के कारण लोगों को लगभग सभी जगहों के लिए आसानी से ट्रेन मिल जाती है। इसके लिए लोग पहले से रेल टिकट बुक कराते हैं, ताकि यात्रा वाले दिन उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। लेकिन कई मर्तबा किन्हीं कारणों की वजह से लोगों को अपना सफर कैंसिल करना पड़ता है। ऐसे में लोग अपना पैसा वापस पाने के लिए ट्रेन टिकट को भी कैंसिल करा देते हैं। वहीं, अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपके लिए इससे जुड़ा रेलवे का नियम जानना जरूरी हो जाता है ताकि आप ज्यादा चार्ज कटने से बच सकें। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"625e7b058f2ce371dc677f0d","slug":"indian-railways-train-ticket-booking-cancellation-charges-and-rules-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन टिकट कैंसिल करते समय जरूर जान लें रेलवे के ये नियम, नहीं तो कटेगा ज्यादा चार्ज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन टिकट कैंसिल करते समय जरूर जान लें रेलवे के ये नियम, नहीं तो कटेगा ज्यादा चार्ज
Tue, 19 Apr 2022 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : Pixabay
नियमों को जानना जरूरी
- अगर आप ट्रेन टिकट कैंसिल कराने की सोच रहे हैं तो पहले आपके लिए रेलवे के नियम को जानना जरूरी है, जिसमें अलग-अलग क्लास के लिए अलग-कैंसिलेशन चार्ज तय किया गया है। इन नियमों को जानकर आप अपने काफी हद तक पैसे बचा सकते हैं।
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : Pixabay
पहले ये नियम जान लें
- अगर बाढ़ जैसी स्थिति की वजह से ट्रेन कैंसिल होती है, तो ऐसे में यात्री को टिकट का पूरा रिफंड मिलता है। बशर्ते इसके लिए आपको यात्रा के तीन दिन के अंदर अपनी टिकट को कैंसिल करवाना होता है। दूसरी तरफ 12 घंटे पहले कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर 25 फीसदी चार्ज और ट्रेन के स्टेशन छोड़ने के 12 से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराने पर ये चार्ज 50 फीसदी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : iStock
कंफर्म टिकट
- बात अगर कंफर्म टिकट की करें, तो आप ऐसी ट्रेन टिकट को ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले तक कैंसिल करा सकते हैं। इसमें आपको एसी फर्स्ट क्लास के लिए 240 रुपये, एसी टू टियर के लिए 200 रुपये, स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये, टू सिटर के लिए 60 रुपये, एसी थ्री टियर और एसी चेयर कार के लिए 180 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज देना होता है।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
वेटिंग या आरएसी करा रहे हैं कैंसिल
- अगर आप वेटिंग या आरएसी की स्लीपर क्लास की टिकट को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक कैंसिल करा लेते हैं, तो ऐसे में आपके टिकट पर 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज के रूप में काटे जाते हैं।