फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो इस समय टीटीई नहीं कर सकता है आपका टिकट चेक

Mon, 12 Aug 2024 06:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Checking Rules For Night Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। यही नहीं भारतीय रेलवे अर्थव्यवस्था के विकास को गति देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है। इस कारण देश की कनेक्टिविटी में भी इसका एक महत्वपूर्ण योगदान है। ट्रेनों में सफर करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देना है। अगर आप ट्रेनों में सफर करते हैं तो आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक बेहद ही खास नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप शायद ही जानते होंगे। रेलवे के नियमों के मुताबिक रात के समय टीटीई आपका टिकट चेक नहीं कर सकता है।

Indian Railways Ticket Checking Rules For Night Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक टीटीई रात को 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक आपका टिकट चेक नहीं कर सकता है। इस नियम को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लंबी दूरी का सफर तय करते हैं। 

Indian Railways Ticket Checking Rules For Night Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

कई बार रात के समय टीटीई यात्रियों को जगाकर उनका टिकट चेक करते हैं। ऐसे में रात के समय यात्री की नींद में खलल पड़ जाती है। यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस नियम को बना रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Checking Rules For Night Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

हालांकि, इस नियम को उन लोगों के लिए नहीं बनाया गया है जो रात के समय ट्रेन में 10 बजे के बाद यात्रा करने के लिए चढ़ते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक आप ट्रेन में प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी सफर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Railways Ticket Checking Rules For Night Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

हालांकि, प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको तुरंत टीटीई के पास जाकर आपको जहां तक जाना है वहां तक का टिकट खरीदना होगा। भारतीय ट्रेनों में आप 40 से 70 किलोग्राम तक के वजन को साथ लेकर सफर कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed