फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways Rule: क्या ट्रेन में बिना टिकट भी किया जा सकता है सफर? आखिर क्या कहता है नियम? यहां जानें

Sat, 11 Nov 2023 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Nov 2023 04:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Ticet Rules: How to travel in train without ticket
क्या भारतीय ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock

Indian Railways: सफर लंबी दूरी का हो या फिर छोटा हो, लेकिन आमतौर पर देखने में आता है कि लोग भारतीय ट्रेन से ही सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। उसके अपने कई कारण हैं, जिसमें आरामदायक सीटें, एसी की सुविधा, खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था जैसी अन्य चीजें शामिल हैं। अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको इसके लिए टिकट बुक करना होता है और कई रूट पर तो आपको महीनों पहले ही टिकट बुक करवानी पड़ती है। पर हर किसी को ट्रेन टिकट मिल पाए, ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है और वो भी त्योहारों के समय पर ज्यादा। तो क्या ऐसे में कोई बिना टिकट ट्रेन में सफर कर सकता है? क्या इसको लेकर कोई नियम है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways Ticet Rules: How to travel in train without ticket
क्या भारतीय ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आप ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाते हैं, तो ये दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है या फिर दोनों हो सकते हैं। इसलिए ऐसा न करें।
Indian Railways Ticet Rules: How to travel in train without ticket
क्या भारतीय ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock

जरूरी काम से ऐसे कर सकते हैं यात्रा

  • अगर कभी आपको अचानक किसी जरूरी काम से ट्रेन से एक जगह से दूसरी जगह जाना है। पर आपके पास कंफर्म टिकट नहीं है, तो ऐसे में आपकी मदद प्लेटफॉर्म टिकट कर सकता है। इसलिए आप इसे खरीदकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Ticet Rules: How to travel in train without ticket
क्या भारतीय ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : Istock
  • ट्रेन में जाने के बाद आपको सबसे पहले टीटीई से मिलना है और उन्हें बताना है कि आपको किस काम की वजह से अचानक यात्रा करनी पड़ रही है। फिर टीटीई आपको वहां का टिकट बनाकर दे देता है, जहां तक आपको यात्रा करनी है।
विज्ञापन
Indian Railways Ticet Rules: How to travel in train without ticket
क्या भारतीय ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • आपको टिकट के पैसे टीटीई को देने है। वहीं, आपके पास कंफर्म टिकट न होने के कारण आपको फाइन भी देना होता है, लेकिन ऐसा करके आप अपनी यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन में अगर कोई सीट खाली है, तो आप टीटीई से बात करके वो ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed