फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड, तो पहले यहां जान लें क्या आप पात्र हैं भी या नहीं

Sat, 11 Nov 2023 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Nov 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
ABY: who is eligible and how to make for Ayushman Card check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Twitter

Ayushman Bharat Yojana: हर साल सरकार की तरफ से सरकारी योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इन योजनाओं को खासतौर पर जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए चलाया जाता है। आवास, राशन, पेंशन, बीमा समेत कई तरह की योजनाएं इनमें शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जहां पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पहले पात्रता चेक करनी पड़ेगी और फिर आप आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

ABY: who is eligible and how to make for Ayushman Card check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

पहले जानते हैं कौन लोग हैं पात्र:-

आयुष्मान योजना के अंतर्गत आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, इसके लिए पहले आपको पात्रता चेक करनी होती है। सूची के मुताबिक, वो लोग पात्र हैं, जो...

  • ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
ABY: who is eligible and how to make for Ayushman Card check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : pixabay
  • जिसके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: who is eligible and how to make for Ayushman Card check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : pixabay

अगर आप पात्र हैं, तो फिर ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • आप अगर आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र हैं, तो फिर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • केंद्र पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
विज्ञापन
ABY: who is eligible and how to make for Ayushman Card check process
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपने दस्तावेज दिखाने हैं
  • इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं
  • फिर आपके इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed