Indian Railways Rules For Passengers: बात छोटी दूरी के सफर की हो या फिर लंबे सफर की लोग तो अपने कंफर्ट के हिसाब से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। जैसे- देखने में आता है कि भारतीय ट्रेन से रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। आपको बस ट्रेन टिकट बुक करवाना होता है और फिर आप अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच सकते हैं। ट्रेन में आपको खानपान की व्यवस्था, एसी, आरामदायक सीट और शौचालय की सुविधा मिलती है। पर इन सबके बीच अगर कभी यात्रा के दौरान ट्रेन में आपका झगड़ा हो जाए या आपसे कोई बदतमीजी करे तो आप उसकी शिकायत करके उचित मदद पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कहां और कैसे शिकायत कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"666ad7b19e8b772fbf04f3ad","slug":"indian-railways-rules-where-can-complain-if-there-is-a-fight-in-a-train-check-rules-2024-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में हो जाए झगड़ा या करे कोई बदतमीजी, तो यहां कर सकते हैं शिकायत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में हो जाए झगड़ा या करे कोई बदतमीजी, तो यहां कर सकते हैं शिकायत
Thu, 13 Jun 2024 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में झगड़ा होने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में झगड़ा होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
रेलवे का है नियम
- दरअसल, भारतीय रेलवे के नियमों में से एक नियम है कि अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और अगर आपसे कोई बदतमीजी कर रहा है या आपका किसी से झगड़ा हो जाता है, तो आप उस व्यक्ति की शिकायत रेलवे से कर सकते हैं। फिर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाती है।
ट्रेन में झगड़ा होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
किसे कर सकते हैं शिकायत?
- ट्रेन में सफर के दौरान अगर आपका झगड़ा होता है या कोई आपसे बदतमीजी कर रहा है तो आप इस बारे में राजकीय रेलवे पुलिस यानी जीआरपी को बता सकते हैं। आपको उन्हें पूरा मामला बताना होता है जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाती है। जीआरपी के पास ये अधिकारी होता है कि वे रेलवे के क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में झगड़ा होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
- आपको दिक्कत होने पर आपको जीआरपी के अधिकारी के पास अपनी शिकायत लेकर जाना है जिसके बाद उनकी तरफ से एक्शन लिया जाता है। अगर जरूरत पड़ती है तो जीआरपी रेलवे क्षेत्र में किसी को गिरफ्तार भी कर सकती है। हालांकि, अगर मामला गंभीर है तो फिर जीआरपी की तरफ से मामले को स्थानीय पुलिस को दे दिया जाता है।
विज्ञापन
ट्रेन में झगड़ा होने पर क्या करें?
- फोटो : Istock
- अगर आपको ट्रेन में किसी और चीज की दिक्कत है, जैसे- खानपान की, पानी नहीं मिल रहा है, शौचालय गंदे हैं, एसी नहीं चल रहा है, कोच अटेंडेंट बदतमीजी कर रहा हो आदि। ऐसे में आप अपनी शिकायत 139 नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। यहां से रेलवे तुरंत कार्रवाई करता है।