फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अगर गुम हो जाए ट्रेन टिकट तो कैसे कर पाएंगे यात्रा? जानें नियम

Fri, 21 Jul 2023 03:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 Jul 2023 03:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Rules: What to do if you lose your train ticket
ट्रेन टिकट गुम होने पर क्या करें? - फोटो : istock

Indian Railways Rules and Regulations: आप जब भी अपने घर से कहीं बाहर जाते हैं, तो कई तरह के वाहन का इस्तेमाल करते होंगे? इनमें से एक भारतीय ट्रेन भी हो सकती है, क्योंकि रोजाना काफी संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। हालांकि, भीड़ के चलते आपको ट्रेन का टिकट यात्रा से कुछ दिन पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक करवाना पड़ता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका ऑफलाइन लिया हुआ टिकट गुम हो जाए तो फिर आप क्या करेंगे? क्या आप ऐसे में ट्रेन से यात्रा कर पाएंगे? शायद आप इस बारे में न जानते हों, लेकिन आप इस बारे में यहां जान सकते हैं क्योंकि इसको लेकर भारतीय रेलवे का नियम है। तो चलिए जानते हैं इस स्थिति में आप कैसे यात्रा कर सकते हैं...

Indian Railways Rules: What to do if you lose your train ticket
ट्रेन टिकट गुम होने पर क्या करें? - फोटो : istock

नियम जान लीजिए

  • दरअसल, अगर आपका ट्रेन टिकट गुम हो जाता है, तो आप फिर भी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। जी हां, चौकिए मत क्योंकि भारतीय रेलवे का इसको लेकर एक नियम है जो यात्री को ट्रेन टिकट गुम होने के बाद भी यात्रा करने की परमिशन देता है।
Indian Railways Rules: What to do if you lose your train ticket
ट्रेन टिकट गुम होने पर क्या करें? - फोटो : istock

क्या करना होगा?

  • अगर यात्रा के दौरान आपका ट्रेन टिकट गुम हो जाता है, तो आपको करना ये है कि सिर्फ 50 रुपये जुर्माने के साथ नया टिकट टीटीई से बनवा लेना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके ऊपर बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में रेलवे के नियम के तहत अधिक जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules: What to do if you lose your train ticket
ट्रेन टिकट गुम होने पर क्या करें? - फोटो : istock

टीटीई को बताएं समस्या

  • आपका टिकट गुम हो गया है, इसकी जानकारी आपको ट्रेन में मौजूद टीटीई को देनी है। इसके बाद आपको टीटीई नया टिकट जारी कर देता है। फिर आप अपनी उसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Railways Rules: What to do if you lose your train ticket
ट्रेन टिकट गुम होने पर क्या करें? - फोटो : istock
  • यही नहीं, आप चाहें तो नया टिकट बनवाते समय अपना गंतव्य स्टेशन बदलवा भी सकते हैं। ऐसे में आपकी यात्रा के किराए में फर्क आ सकता है यानी ये कम या ज्यादा हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed